- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। कानून व्यवस्था को गुंडों नें अपने दुःसाहस से चुनौती सी दी है। मुख्यालय कर्वी के धुस मैदान स्थित कोचिंग सेंटर से शनिवार की शाम घर वापस लौट रही साइकिल सवार छात्रा को स्कूटी सवार दो युवकों ने धक्का दे दिया।उसे जबरिया स्कूटी पर बैठा लिया और ले जाने लगे।

छात्रा ने जब शोर मचाया तो हाईवे किनारे मंदाकिनी पुल से नीचे फेंक दिया और भाग निकले। छात्रा नदी के किनारे गिरी। कुछ ही देर में पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से पुलिस संरक्षण में पीजीआई रेफर कर दिया गया।

मुख्यालय के तरौंहा की रहने वाली 17 वर्षीया छात्रा कक्षा बारहवीं में पढ़ती है। रोजाना की तरह साइकिल से शनिवार की शाम कोचिंग पढ़ने आई थी। कोचिंग से वापसी के दौरान स्कूटी सवार दो युवक मुंह बांधकर आए। छात्रा की साइकिल को झटक दिया। उसे जबरिया स्कूटी पर बैठाया। तेज रफ्तार से बेड़ीपुलिया की तरफ जाने लगे। छात्रा का एक युवक मुंह दबाए हुए था। कुछ दूर बाद जब मुंह से हाथ हटा तो छात्रा ने बचाओ-बचाओ कर शोर मचाया।

कुछ लोग दौड़ पड़े। यह देख युवकों ने मंदाकिनी के पास पहुंचते ही छात्रा को पुल से नीचे फेंक दिया। बेड़ीपुलिया के तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। एसपी वृंदा शुक्ला ने भी वहां पहुंच घटना की जानकारी ली। बताया कि कोचिंग से लौटते समय छात्रा के साथ घटना हुई है। छानबीन की जा रही है। युवकों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
