23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना
उत्तर प्रदेश

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अगर आपकी गाड़ी में अब भी काली फिल्म लगी है, तो सावधान हो जाइए ! “काली फिल्म न बाबा न” यही संदेश लेकर बांदा पुलिस सड़क पर उतर आई है। शहर में रविवार को यातायात पुलिस ने चारपहिया वाहनों में लगी अवैध काली फिल्मों के खिलाफ सघन अभियान चलाया।

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

चार वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई और 50 हज़ार रुपये का चालान काटकर सख्त चेतावनी दी गई कि अब नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान की अगुवाई अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) पीयूष कुमार पांडेय ने की। दोनों अधिकारियों ने खुद शहर की सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने का सख्त संदेश दिया।

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

यह कार्रवाई मुख्य रूप से काली फिल्म, नंबर प्लेट की गड़बड़ियों, और अवैध हूटर-सायरन लगाने वालों पर केंद्रित थी। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चार वाहनों को रोका, जिनमें अवैध रूप से गहरे शेड की काली फिल्में लगी थीं। फिल्में उतरवाई गईं, 50 हजार का चालान भी किया गया। चालान के साथ ही चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि अगली बार दोबारा नियम तोड़े तो वाहन सीज़ कर दिया जाएगा।

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

अभियान का मुख्य उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और अपराध पर अंकुश लगाना है। अक्सर देखा गया है कि काली फिल्म लगे वाहनों का इस्तेमाल अपराधी और असामाजिक तत्व पहचान छुपाने के लिए करते हैं। ऐसे में पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा के साथ-साथ अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किसी भी वाहन में काली फिल्म लगाना अपराध की श्रेणी में आता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलियों में अवैध शस्त्र और शराब बना “स्टेटस सिंबल” : बढ़े अपराध …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग हैरान : स्कूलों में मौत का साया, दस हजार जानें हो सकती हैं “बेजान” ! …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण: अधिकारियों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बांदा चित्रकूट लोकसभा : बसपा उतारेगी मजबूत ब्राह्मण प्रत्याशी ?

City News Uttar Pradesh

महा पर्व मनाने से मतदाता सूची नें बहुतों को किया बाहर, लगभग 58 प्रतिशत मतदान

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस से नरैनी टिकट में रमेश चंद्र की दमदार दावेदारी: 36 साल की सेवा ने बनाया मजबूत जनाधार

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़