28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा विधायक विशम्भर नें लगाई ललकार: 'गरीबों की लड़ाई' में भरी 'हुंकार'
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक विशम्भर नें लगाई ललकार: ‘गरीबों की लड़ाई’ में भरी ‘हुंकार’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा विधायक विशंभर यादव की “हुंकार” से “प्रशासन की नींद उड़” गई। ग्राम पंचायत पल्हरी में “प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)” को लेकर चल रहे “विवाद में विधायक का समर्थन औऱ उनके शंखनाद नें प्रशासन को जमकर आड़े हाथ” लिया। धरना दिया औऱ ज्ञापन भी सौंपा।

सपा विधायक विशम्भर नें लगाई ललकार: 'गरीबों की लड़ाई' में भरी 'हुंकार'क्षेत्रीय विधायक विशम्भर सिंह यादव बबेरू तहसील में “डेढ़ माह से अधिक समय” से चल रहे “धरना स्थल” पर पहुंचे। “मजलूमों” की मांगों को उचित ठहराया। मामले को शासन के “उच्च स्तर” तक पहुंचा दिया। विधायक विशम्भर यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में “भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार” हुआ है। “जो लोग वास्तव में गरीब हैं, उन्हें योजना से वंचित कर अपात्रों को लाभ दिया” जा रहा है। यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

सपा विधायक विशम्भर नें लगाई ललकार: 'गरीबों की लड़ाई' में भरी 'हुंकार'विधायक विशंभर यादव नें इस दौरान कहा की प्रदेश में “नकारा सरकार” हैं। यह पात्रों को रोटी, कपड़ा औऱ मकान तक मुहैया नहीं करा पा रही। कहा कि जब तक “पात्र लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष” जारी रहेगा।

सपा विधायक विशम्भर नें लगाई ललकार: 'गरीबों की लड़ाई' में भरी 'हुंकार'विधायक विशम्भर ने इस मुद्दे को केवल आवास योजना तक सीमित न बताते हुए इसे गरीबों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई बताया। कहा कि यह मामला प्रशासनिक लापरवाही से आगे बढ़कर अब सामाजिक न्याय का विषय बन चुका है। विशम्भर यादव ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पात्र लाभार्थियों का तत्काल पुनः सर्वे कराया जाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda: सपा युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत…

City News Uttar Pradesh

खेत में धान की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या : एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका कर्मियों में खुशियों की हिलोरें : अध्यक्ष पर भाजपा का पलटवार ! …

City News Uttar Pradesh

दलजीत सिंह ने ‘राजनीति’ से हटकर रचा जनसेवा का इतिहास: अदरी का नेत्र शिविर बना मिसाल

City News Uttar Pradesh Desk

परिवहन विभाग ने 10 वाहनों के विरुद्ध कीकड़ी कार्यवाही: चालकों में मची अफरा तफरी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात बारह बजे से शुरू हो गया टोल वसूली

ब्रेकिंग न्यूज़