29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: लाखों की लकड़ी जलकर राख, पांच घंटे दिखा 'तांडव'
उत्तर प्रदेश

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: लाखों की लकड़ी जलकर राख, पांच घंटे दिखा ‘तांडव’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कालूकुआं डिग्री कॉलेज रोड पर मंगलवार की रात एक ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटों ने पांच घंटे तक कहर बरपाया। अनुमान है कि करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ निकली चिंगारी ने पास में स्थित लकड़ी की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: लाखों की लकड़ी जलकर राख, पांच घंटे दिखा 'तांडव'

आग ने पलभर में विकराल रूप ले लिया और टाल की लकड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। स्थानीय निवासी जब तक कुछ समझ पाते, लपटें आसमान छूने लगीं। लोगों ने भागकर दुकान मालिक देवेश कुमार को सूचना दी और तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। लेकिन अफसोस ! अग्निशमन विभाग की पहली दमकल करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए अतर्रा और बबेरू से अतिरिक्त दमकल बुलाई गईं। चार दमकल गाड़ियों और दर्जनों दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: लाखों की लकड़ी जलकर राख, पांच घंटे दिखा 'तांडव'

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तेज हवा और लकड़ियों की अधिकता के कारण आग लगातार भड़क रही थी। चारों ओर धुएं का गुबार था और पास के मकानों में रहने वाले लोग पूरी रात सहमे रहे। दुकान मालिक देवेश कुमार का कहना है कि उसकी पूरी दुकान और सारी लकड़ियां जलकर राख हो गईं। वर्षों की मेहनत एक रात में खाक हो गई। अनुमानित नुकसान पांच लाख रुपये बताया जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी देर रात तक मौजूद रहा और सुरक्षा व्यवस्था को संभाला।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम फंसे आकड़े में, बुंदेलखंड की प्यास नहीं बुझा पाया लिम्का बुक रिकार्ड ! …

बुंदेलखंड का ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड’ से बदलेगा भविष्य: ईको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों में कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर असंतोष : ज्ञापन भी दिया

City News Uttar Pradesh

दीपावली का बड़ा तोहफा: यूपी के 14.82 लाख कर्मियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : मुखर्जी के बलिदान को पीएम मोदी नें किया सार्थक

City News Uttar Pradesh

लोकभारती के तत्वावधान में सरोवर सफाई पूरा हुआ दोहरा छक्का

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़