
- शरद मिश्रा
बांदा। पुलिस की “काली” पर ताबड़तोड़ कार्यवाई से हड़कम्प है। “यातायात पुलिस” ने सख्त तेवर अपनाते हुए “काली फिल्म” लगे वाहनों के खिलाफ “बड़ा अभियान छेड़” दिया, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर चले इस अभियान ने “शहर में नियम तोड़ने वालों” की “नींद” उड़ा दी, चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों तक “पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग” ने ऐसा “माहौल” बना दिया कि वाहन चालक “इधर-उधर” रास्ता बदलते नजर आए लेकिन पुलिस की “सख्ती के आगे किसी की एक न चली”।
अभियान के दौरान 300 वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और मौके पर ही अवैध रूप से लगी काली फिल्मों को हटवा दिया गया, इस बड़ी कार्रवाई में 3 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, पुलिस की इस अचानक सख्ती से पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और कई वाहन चालक कार्रवाई से चने के लिए बहाने बनाते नजर आए लेकिन “किसी को राहत नहीं मिली”।
पुलिस का यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह साफ संदेश भी दे गया कि अब नियमों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि “काली फिल्म” लगे वाहन अक्सर “अपराध की घटनाओं” में इस्तेमाल होते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है”।
यही वजह है कि इस बार पुलिस ने “नो टॉलरेंस” नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान सिर्फ काली फिल्म ही नहीं, बल्कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और तीन सवारी जैसे मामलों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा, कई लोगों को मौके पर चेतावनी दी गई तो कई के चालान काटे गए, पुलिस की इस सख्ती से साफ हो गया कि अब यातायात नियमों की अनदेखी करना आसान नहीं होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
