City News Uttar Pradesh
बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग में पठन -पाठन गर्दिश के दौर में है। बच्चे ज्ञानी नहीं बन पा रहें उनके दिलों दिमाग से अज्ञान की पर्तें नहीं हट पा रही। डीएम नें अपने निरीक्षण कें क्रम में यही पाया। शिक्षकों से नाराजगी जताई। स्पष्टीकरण मांगने कें निर्देश दिये। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को विकास खण्ड बडोखर खुर्द के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय परमपुरवा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमपुरवा तथा आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण किया।

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण
Basic education in the times of turmoil: DM Durga Shakti asked for clarification

पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमपुरवा क में कक्षा-6 के बच्चों से हिन्दी भाषा व कक्षा-8 के बच्चों से विज्ञान तथा पर्यावरण के सम्बन्ध में प्रश्न कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।  तो बच्चों का ज्ञान शून्य पाया। शिक्षा की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर प्रधानाध्यापक सहित अध्यापकों का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश बेसिक शिक्षाधिकारी को दिये। निरीक्षण में मिड-डे-मील के अन्तर्गत मध्यान भोजन का वितरण भी खाना -पूरी करने वाला मिला। किया जाना पाया गया। विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था पर ग्राम प्रधान को बोरिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये तथा विद्यालय में सफाई व्यवस्था को ठीक करानें के निर्देश दिये।

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण
Basic education in the times of turmoil: DM Durga Shakti asked for clarification

प्राथमिक विद्यालय परमपुरवा में निरीक्षण के अध्यापकों को निर्देश दिये कि विद्यालय में पंजीकरण के अनुसार शत्-प्रतिशत बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित हो। उन्होंने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु कमजोर बच्चों को विशेष रूप से ध्यान एवं रिवीजन अवश्य करानें के निर्देश दिये।

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण
Basic education in the times of turmoil: DM Durga Shakti asked for clarification

डीएम नें अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम मटौंध के मजरा मनका में निर्माणाधीन तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आउटलेट व इनलेट के कार्य तथा तालाब के किनारे के मार्ग का समतलीकरण तथा शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी एवं ग्राम प्रधान सहित अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे भिड़े, चाचा की मौत, परिजनों में कोहराम

डीआईजी राजेश एस के औचक छापे से हड़कंप: लापरवाहों पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में भूचाल

यूपी में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलेगा अभियान: योगी सरकार का सख्त आदेश

डीएम के छापे में ‘स्वास्थ्य तंत्र’ की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का ‘शंखनाद’ :1.28 करोड़ की ‘सड़क परियोजना’ का शिलान्यास

Banda : चित्रकूटधाम मंडल के 58 वृक्ष घोषित होंगे ‘विरासत वृक्ष’ …

ब्रेकिंग न्यूज़