- विनोद मिश्रा
बांदा। रामनवमी पर्व पर जुलूस के दौरान अद्भुत नजारा रहा। भगवा रंग से सराबोर रामभक्तों द्वारा फूल की वर्षा की गई। सदर विधायक प्रकाश पुष्प बरसाने में आकर्षण का केंद्र रहे।

इस दौरान शहर के लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ रामधुन का जमकर लुत्फ़ उठाया । समूचा शहर जय श्रीराम के नारों के साथ गूंजता रहा । शहर की सभी प्रमुख सड़कें भगवा रंग से रंगी नजर आयीं। डीजे व ढोल नंगाडो के बीच रामभक्तों का उत्साह चरम पर देखा गया।

शहर मुख्यालय के इस रामनवमी जुलूस पर विधायक प्रकाश की रणनीति नें मनोहारी छटा बिखेर दी। जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, साथ ही जुलूस मार्ग को पहले से ही बैरिकेड कर यातायात रोक दिया गया था ।

लोगो ने जगह जगह रामभक्तो के लिए लंगर का इंतजाम किया। जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से गुजरा। जुलूस में रामसीता, हनुमान की झांकियां शोभायमान रही। काली देवी मंदिर के सामने सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ की देखरेख में हलुवा का प्रसाद वितरण भी मुख्य आयोजन में से एक रहा। जुलूस के साथ राम – झाकी के साथ लोग डीजे की धुन में नाचते गाते नजर आए।

विधायक प्रकाश नें बताया कि पिछले कई सालों से रामनवमी पर्व पर भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। जिसमे सभी शहर वाले झांकियां लेकर आते है। पूरे शहर में भ्रमण होता है। लाखों की संख्या में लोग शामिल होते है। दूसरी ओर जुलूस में पुलिस की चप्पे चप्पे पर नजर रही।शहर के हर चौराहे गली में पुलिस मुस्तैद दिखीं। पुलिस जवान छतों पर भी डेरा डाले रहे।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
