27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित 'आस्था की राह' पर बिछाएंगे 'विकास' की चादर: अब चमकेगा 'कालका धाम'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित ‘आस्था की राह’ पर बिछाएंगे ‘विकास’ की चादर: अब चमकेगा ‘कालका धाम’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के “हृदयस्थल पर स्थित श्री कालका देवी मंदिर” अब अपनी “बदहाली की चादर उतारकर एक नए सौंदर्य और गरिमा के साथ सामने” आएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के “प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने वार्ड नंबर 17, खुटला स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में पहुंचकर न सिर्फ वहां की स्थिति का जमीनी मुआयना” किया, बल्कि मंदिर समिति और श्रद्धालुओं को आश्वस्त भी किया कि अब “यह मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान” बनेगा।

प्रतिनिधि अंकित 'आस्था की राह' पर बिछाएंगे 'विकास' की चादर: अब चमकेगा 'कालका धाम'

मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं के चेहरों पर उस समय संतोष और उम्मीद की चमक थी जब अंकित गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा “यह सिर्फ पत्थरों की इमारत नहीं, बल्कि लोगों की श्रद्धा का जीवंत प्रतीक है। इसका सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकता है,इसे जल्द पूरा किया जाएगा।” स्थानीय निवासी जो पिछले कई वर्षों से इस मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं, भावुक होते हुए कहते हैं हमने इस मंदिर को समय के साथ जर्जर होते देखा है।

प्रतिनिधि अंकित 'आस्था की राह' पर बिछाएंगे 'विकास' की चादर: अब चमकेगा 'कालका धाम'

आज पहली बार किसी ने इसे संजीदगी से संवारने की बात की है। “यह सिर्फ मंदिर नहीं, हमारी आत्मा है।” श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर की छत, दीवारों और द्वार पर मरम्मत, प्रांगण का विस्तार और प्रकाश व्यवस्था जैसी जरूरतों को लेकर मांग उठाई गई, जिस पर अंकित गुप्ता ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया।

प्रतिनिधि अंकित 'आस्था की राह' पर बिछाएंगे 'विकास' की चादर: अब चमकेगा 'कालका धाम'

प्रतिनिधि अंकित इसके बाद खुटला परिक्षेत्र के सुनिया की बारी में चल रहे आरसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिये ।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिलाओं के बीच हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप : लाठी-डंडे लेकर निकल आए पुरुष, दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद

City News Uttar Pradesh

Banda- प्राथमिकता के साथ कराया जाए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह

City News Uttar Pradesh

कड़ाके की ठंड ने बांदा को ‘जकड़ा’ : गलन से जनजीवन ठप, लोग घरों में हुए कैद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने कड़कती ठंड में दी राहत: जरूरतमंदों को बांटे कंबल, मिली दुआएं

सीएमओ का संचारी रोगों से दुरभिसंधि ? स्वास्थ विभाग कागजों में लड़ रहा युद्ध !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़