31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

दांदो खदान में खाक हो रही ‘योगी सरकार की खनन नीति’ ? माफिया के आगे सिस्टम ने टेके घुटने ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “दांदो खादर बालू खदान’ इन दिनों चर्चा का विषय नहीं, बल्कि “प्रशासनिक उदासीनता और माफियागिरी की खुली किताब “बन चुकी है ! जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र की दांदो खादर बालू खदान में न सिर्फ़ “नियमों की धज्जियां उड़ ‘रही हैं, बल्कि “सीएम योगी की खनन नीति को भी माफिया अपने पैरों तले रौंद” रहा है ? यमुना की गोद में “अवैध खनन का तांडव” जारी है “जेसीबी की गरजती आवाजें, ओवरलोड ट्रकों की लंबी कतारें और अफसरों की चुप्पी” यही है वो सच जो “प्रशासन छिपाना चाहता” है ? कथित खदान संचालक आलोक शुक्ला पर आरोप है कि वो खुलेआम नदी की धारा मोड़ता है, दिन-रात मशीनों से अवैध रेत निकालता है ! “शासन-प्रशासन को जैसे कोई फर्क” ही नहीं पड़ता? इतना ही नहीं, सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है !

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

ओवरलोड वाहन बिना परमिट, बिना रॉयल्टी के बेधड़क रेत लेकर निकल रहे हैं “खनिज विभाग, पुलिस, राजस्व अधिकारी सभी ने अपनी आंखें मूंद” ली हैं ? तीन महीने से “नियमों की लाश पर खनन का कारोबार” चल रहा है ! लेकिन अफसर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। खनिज अधिकारी राज रंजन कहते हैं कि “जल्द निरीक्षण करेंगे !” अवैध खनन पर अंकुश लगेगा पर फिलहाल तो माफिया का दबदबा कायम है ! जनता पूछ रही है “क्या अफसरों ने अपने ईमान को माफिया के पास गिरवी रख दिया है ? क्यों नहीं हो रही सख्त कार्रवाई ? क्यों नहीं सीज की जा रही खदान? क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी ?” जन चर्चा ये कहती है कि “दांदो खादर में माफिया का राज है और सिस्टम उसका गुलाम” ? क्या यही है “योगी मॉडल का नया चेहरा ?  क्या यही है जीरो टॉलरेंस” ?

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

दांदो खादर की बालू खदान कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़ा सवालिया निशान बन गई है ? जब तक इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह खदान सिर्फ रेत नहीं, सिस्टम का भरोसा भी बहा ले जाएगी ! “ये सिर्फ़ “खनन नहीं, नीति की हत्या” है ! अब देखना है, क्या सरकार की कथित आलोक “माफिया पर गाज गिरेगी या अफसरशाही समझौते की चादर ओढ़े” सोती रहेगी ?

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला जज से छेड़खानी का मामला: सिविल जज ने अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी पीछा करने के साथ करता था भद्दे कमेंट

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें : निस्तारण के दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू माफियाओं का दुस्साहस:नहर पुल तोड़कर बनाया रास्ता,नहर जलधारा ठप !

City News Uttar Pradesh

चपरकंजू अधिकारी वंदन योजना के अभिनंदन में हो गये फिसड्डी : होश हुये फाख्ता !

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा का प्रेम मंदिर, जहां कल लगेगा आशिकों का मेला…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़