City News Uttar Pradesh
जाति जनगणना पर कांग्रेस का जोश: राहुल गांधी के एजेंडे पर लगी मुहर, कांग्रेसियों ने निकाली रैली
उत्तर प्रदेश

जाति जनगणना पर कांग्रेस का जोश: राहुल गांधी के एजेंडे पर लगी मुहर, कांग्रेसियों ने निकाली रैली

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और शहर अध्यक्ष अफसाना शाह के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर राहुल गांधी की ‘जनगणना की जंग’ को जीत बताया। रैली में कांग्रेस के झंडे, पोस्टर और नारेबाज़ी के साथ ‘हिसाब दो, हक दो’ की गूंज सुनाई दी।

जाति जनगणना पर कांग्रेस का जोश: राहुल गांधी के एजेंडे पर लगी मुहर, कांग्रेसियों ने निकाली रैली

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने रैली में कहा किजातिगत जनगणना की मांग वर्षों से राहुल गांधी उठा रहे थे। आज केंद्र सरकार ने यह मांग स्वीकार कर ली है, राहुल गांधी की वही बात अब देश की सच्चाई बन गई है। यह सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं, यह देश के गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों की जीत है। सामाजिक न्याय की क्रांति है।

जाति जनगणना पर कांग्रेस का जोश: राहुल गांधी के एजेंडे पर लगी मुहर, कांग्रेसियों ने निकाली रैली

नगर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि “कांग्रेस का नारा है “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”। अब यही नारा देश की नीति बनना चाहिए। कांग्रेस की यह रैली स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर पीली कोठी, छावनी चौराहा, बाकरगंज चौराहा होते हुए पालीवाल बिल्डिंग मार्ग से फिर कांग्रेस कार्यालय पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस सदस्य और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

जाति जनगणना पर कांग्रेस का जोश: राहुल गांधी के एजेंडे पर लगी मुहर, कांग्रेसियों ने निकाली रैली

रैली के दौरान बार-बार गूंजा “हिसाब दो- हक दो, जनगणना लागू करो !” कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और महिला नेता डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सामाजिक योगदान और महिला सशक्तिकरण की लड़ाई को याद किया गया

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका सपा का अधिवेशन, प्रदेश की की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार

City News Uttar Pradesh

बाढ़ का तांडव: खतरे के ‘निशान’ को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का ‘संपर्क’ टूटा

City News Uttar Pradesh Desk

थाना समाधान दिवस में एक प्रतिशत कामयाबी बाकी हुई विभागों को फारवर्ड !

बाहुबली मुख्तार अंसारी की जेल में बीती एक तिहाई उम्र, 2005 से बंद है माफिया- पहले भी काट चुका है सजा

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : नाबालिग बुआ को सोते समय उठा ले गया भतीजा, खेत में ले जाकर की दरिंदगी, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

चित्रकूट मंडल में धान बिक्री हो गयी है “बेपटरी” किसान बेहाल

ब्रेकिंग न्यूज़