City News Uttar Pradesh
भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद
उत्तर प्रदेश

भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है कानपुर में आयोजित होने वाले अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा जिले की महत्वपूर्ण भागेदारी होगी। इसके साथ ही जिले की प्रत्येक विधानसभा में होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की भी पुरजोर तैयारियां हो रहीं हैं। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने यह बातें आपने आवास पर मीडिया से साझा कीं।

भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद
Banda will play an important role in the BJP scheduled class conference: Ramkesh Nishad

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जिले के सभी मंडलों से अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में 20 बसों सहित कुल 80 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विधानसभा तथा मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को वाहन, भोजन, पानी आदि व्यवस्था संबंधी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। पूरी व्यवस्था की मनीटरिंग अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष नायक करेंगे। इसके लिए अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों को मंडलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में बांदा करेगा महत्वपूर्ण भागेदारी: रामकेश निषाद
Banda will play an important role in the BJP scheduled class conference: Ramkesh Nishad

राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 28 अक्टूबर को कानपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवई नगर में अनुसूचित वर्ग का विशाल सम्मेलन हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह होंगे। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सम्मेलन प्रत्येक विधानसभा में आयोजित करने की योजना है। इसके लिए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में विस्तृत तैयारी की जा रही हैं। मीडिया से वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, भाजपा नेता अजीत गुप्ता,उत्तम सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योग दिवस पर शुरू हुआ विलाप: हाय -दइया से गूंजा कब सुनोगे सरकार

बांदा गेहूं खरीद में ‘फिसड्डी’ : बुंदेलखंड के अन्य जिलों ने मारी बाजी, हमीरपुर बना सिरमौर

फिर महंगी हुई किचन की थाली, सब्जी से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ तक के बढ़े दाम

राकेश टिकैत बोले- यूपी पुलिस पंगा न ले: संसद से पहले बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, गाड़ी रोकी तो ट्रैक्टर से निकलेंगे

City News Uttar Pradesh

वाह रे शिक्षा अभियान: बांदा के 2 लाख19 हजार छात्र-छात्राओं को अभी ड्रेस का इंतजार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नेत्र रोगियों के बनें मसीहा : मरीज कर रहे गुण गान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़