- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में “स्वाथ्य विभाग के निकम्मेपन की स्थित का डेंगू जमकर लाभ उठा रहा” है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायदें रेत के महल की जैसी ढेर होती नजर आ रही है। पिछले दो दिनों में डेंगू के 10 नए मरीज मिले। इनमें से एक को भर्ती कराया गया है। त्योहार के दूसरे दिन जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने वाले मरीजों की भीड़ रही। दो दिनों में डेंगू जांच के 36 सैंपल लिए गए। उधर, ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों की भीड़ रही। ट्रामा सेंटर में भी 14 मरीज वायरल फीवर के भर्ती किए गए।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में 36 सैंपल लगाए गए। इनमें डीएम कालोनी निवासी युष्मान सिंह, खाईंपार निवासी माही, छोटी बाजार निवासी विनीत, पिपरी कनवारा गांव निवासी शिव प्रकाश, मर्दन नाका मोहल्ला निवासी नसीरूद्दीन, किरन कॉलेज कटरा निवासी प्रिया, बॉबी, हरदौल तलैया निवासी फरहान, कटरा निवासी कविता, अलीगंज निवासी मनीष द्विवेदी को पैथोलॉजी जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। इनमें बॉबी को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
डेंगू से अब तक मरीजों की संख्या 256 पहुंच गई है। उधर, ओपीडी और ट्रामा सेंटर में वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। ट्रामा सेंटर में वायरल फीवर के 14 मरीज भर्ती कराए गए। इससे ट्रामा सेंटर में बेड फुल रहे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू लार्वा नष्ट करने का अभियान जारी है। मोहल्लों में लोगों के घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर जांच कर रही है। डेंगू लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट कराया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
