24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
सियासी संग्राम का घमासान: प्रत्याशी प्रचार में टोटकों की भी थामे हैं कमान !
उत्तर प्रदेश

सियासी संग्राम का घमासान: प्रत्याशी प्रचार में टोटकों की भी थामे हैं कमान !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। निकाय चुनाव में कोई महिला प्रत्याशी लाल रंग की साड़ी में नजर आएंगी तो कोई हरे रंग की साड़ी में इसी तरह कथित अभिमंत्रित सलवार -शूट में भी प्रचार होने लगा हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद सियासी संग्राम तेज होने के साथ ही प्रत्याशियों ने टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। तमाम महिला प्रत्याशी इन दिनों ज्योतिषियों के पास पहुंच रहीं हैं। कोई हाथ दिखा कर अपना सियासी भविष्य जानने की कोशिश कर रहा है तो कोई कुंडली दिखा कर चुनाव जीतने के मंत्र पूछ रहा है।

सियासी संग्राम का घमासान: प्रत्याशी प्रचार में टोटकों की भी थामे हैं कमान !
Fierce political battle: Candidates are also in command of tricks in campaigning!

चुनाव में टोटके आजमाने का पुराना रिवाज है। ज्यादातर नेता अपनी राजनीतिक छवि से हटकर टोटकों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अध्यक्ष पद के लिए तो सभी प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया हैं। प्रत्याशी अपने राजनीतिक भविष्य का हाल जानने के लिए ज्योतिषियों के पास पहुंच रहे हैं और चुनाव जीतने के लिए उनसे जतन पूछ रहे हैं।

सियासी संग्राम का घमासान: प्रत्याशी प्रचार में टोटकों की भी थामे हैं कमान !
Fierce political battle: Candidates are also in command of tricks in campaigning!

इसके साथ ही प्रचार के दौरान कियी के घर में प्रवेश के लिये किस पैर को द्वार में पहले रखना है और किस हाथ से पंपलेट देना है यह भी सुझाव मांगे गये हैं। नामांकन करने जाने से पहले दीप जलाने और मंत्र का उच्चारण करने के उपाय भी ज्योतिषी बता रहे हैं। प्रचार के लिए जाते समय घर से निकल कर किस दिशा में जाना है और किस दिशा में सिर झुकाकर ईश्वर का नाम लेना है ऐसे ही तमाम टोटके प्रत्याशी पूछ रहे हैं।


हालांकि यह टोटके कितने कारगर साबित होंगे यह तो 13 मई को चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित श्रवण महाराज बताते हैं कि कोई भी अच्छा कार्य करने से पहले लोग अपनी कुंडली दिखाकर कार्य शुरू करते हैं। चुनाव में भी लोग अपना राशि व कुंडली दिखाने आ रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अध्यक्ष मालती द्वारा बाजार को नई दिशा: वेंडिंग जोन को मिलेगा ‘पक्का इंफ्रास्ट्रक्चर’

City News Uttar Pradesh

नशे में स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल बना शराबी अड्डा, धुत कर्मचारी पर गिरी गाज

मंत्री रामकेश सुलझा रहे गुत्थी : बांदा में नलकूप सिंचाई व्यवस्था टेंडर न आने से फंसी

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति द्वारा योजनाओं का निरीक्षण : खामियों का हुआ दिग्दर्शन

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने स्वतंत्रता दिवस पर बोले: भाजपा के नेतृत्व में ‘मजबूत’ हो रहा ‘भारत’

City News Uttar Pradesh Desk

आयुक्त दिनेश सिंह आयुर्वेद के मुफीद : रोगों के उपचार में बताया सटीक …

ब्रेकिंग न्यूज़