- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में नलकूप से सिंचाई व्यवस्था बिजली कनेक्शन न होने से जूझ रही है। आश्चर्य की बात यह है की नलकूपों के कनेक्शन के लिये विजली विभाग नें टेंडर आमंत्रित किये लेकिन एक भी टेंडर ठेकेदारों नें डाले ही नहीं। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद इस गुत्थी को सुलझाने में लगे हैं। वह बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से समस्या निदान हेतु वैकल्पिक समाधान पर विचार -विमर्श कर रहे हैं।

अब पूरी खबर समझिये। “जिले में सिंचाई विभाग के 25 नलकूप ऐसे हैं जहां बिजली की लाईनें खींच कर ट्रांसफार्मर रखें जानें है। इसके लिये सिंचाई विभाग द्वारा विजली विभाग को बजट भी आवंटित काफी समय पूर्व कर दिया गया। बावजूद समस्या आश्चर्य ढंग से उलझ गई” है ! दरअसल “बिजली विभाग नें सिंचाई विभाग के सरकारी नलकूपों को विजली से संतृप्त करने के लिये टेंडर आमंत्रित किये लेकिन विभागीय किसी ठेकेदार नें टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया”।

स्वाभाविक है की इन हालातों में विजली विभाग नलकूपों तक कनेक्शन कैसे दे। दूसरी तरफ “रवी की फसल की बुआई के लिये सरकारी नलकूपों के कमांड क्षेत्रों में पलेवा के पानी की अत्यन्त आवश्यकता है। किसानी पर संकट के बादल से मंडराने” लगे हैं ! इधर इस “विषम समस्या से निजात के लिये जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद अत्यन्त गंभीर प्रयास” में हैं।
उन्होंने “विजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से लेकर विद्युत विभाग के दक्षिणांचल निगम के अध्यक्ष से बात की है। सुझाव दिया है की नलकूपों का बिजली विभाग अपने कर्मचारियों से स्वयं संयोजन” कराये। क्योंकि अब जब तक दुबारा टेंडर आमंत्रित किये जायेंगे तब तक खेतों में पलेवा का समय ही खत्म हो जायेगा और किसान एवं किसानी बर्बाद हो जायेगी !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
