
- विनोद मिश्रा
बांदा। नदियों ने अपना ‘रौद्र रूप’ दिखाना शुरू कर दिया है! पहाड़ों पर हो रही ‘झमाझम बारिश का कहर अब बांदा’ तक आ पहुंचा है और ‘केन-यमुना’ दोनों एक साथ ‘बांदा को निगलने को बेताब’ हैं। नदियों में जिस रफ्तार से पानी चढ़ रहा है, उसने ‘प्रशासन के होश उड़ा’ दिए हैं और ‘नदी किनारे बसे हजारो ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा’ दी है।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे की सरकारी रिपोर्ट ने जो तस्वीर पेश की है, वह ‘बेहद डरावनी’ है। भूरागढ़ में केन नदी का जलस्तर 98.57 मीटर दर्ज किया गया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है। नदी का बहाव इतना तेज है कि किनारे कटने लगे हैं। पानी हर घंटे बढ़ रहा है। इलाकों में ‘हाय मेरी दईया’ है।
उधर चिल्ला घाट पर ‘यमुना ने तो हद’ ही कर दी। 91.33 मीटर पर बह रही यमुना का रूप देखकर ‘बड़े-बूढ़े भी सहम’ गए हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि ‘यमुना का पानी सबसे तेजी से बढ़’ रहा है। उसका ‘संगम वाला हिस्सा विकराल रूप’ लेकर ‘दहाड़’ रहा है।
भले ही ‘कागजों में दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे’ बताई जा रही हैं, लेकिन ‘हमारी टीम’ ने देखा कि ‘रौद्र रूप’ ले चुकी ‘इन नदियों की रफ्तार ने बाढ़ की आहट को तेज’ कर दिया है। नदी किनारे बसे मवई, चिल्ला, भूरागढ़ के ग्रामीण ‘टकटकी’ लगाए सिर्फ ‘पानी को बढ़ते’ देख रहे हैं। उनके ‘चेहरे पर एक ही डर है की अगर रात में पानी ने रफ्तार नहीं रोकी तो सुबह घर में पानी’ होगा। प्रशासन की तरफ से अब तक ‘सिर्फ आंकड़े’ जारी हो रहे हैं, जमीन पर एक नाव तक नहीं लगाई गई है। प्रश्न यह है कि क्या बांदा फिर से बाढ़ में डूबेगा? क्या केन-यमुना का यह रौद्र रूप गांवों को ले डूबेगा? प्रशासन कब जागेगा ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
