29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड की वीर भूमि कैंसर से पीड़ित, पहुंची लास्ट स्टेज: कैसे बचे जीवन ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

बुंदेलखंड की वीर भूमि कैंसर से पीड़ित, पहुंची लास्ट स्टेज: कैसे बचे जीवन ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वीरों की धरती कही जाने वाली बुंदेलखंड की ‘वीर भूमि कैंसर से पीड़ित’ हो गई है  ! अब वह ‘लास्ट स्टेज’ पर है। अगर समय रहते इलाज नहीं हुआ तो यह ‘धरती पूरी तरह बांझ’ हो जाएगी। मिट्टी की यह बीमारी बेतहाशा रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से हुई है। जिले के 2.88 लाख किसान दो लाख हेक्टेयर में बिना ‘मृदा परीक्षण’ के अधिक पैदावार के ‘लालच’ में ‘खाद का अंधाधुंध प्रयोग’ कर रहे हैं।

बुंदेलखंड की वीर भूमि कैंसर से पीड़ित, पहुंची लास्ट स्टेज: कैसे बचे जीवन ? मृदा परीक्षण केंद्र द्वारा सदर, पैलानी, बबेरू, अतर्रा और नरैनी तहसील में की गई जांच में मिट्टी में जैविक कार्बन प्रति एकड़ मात्र 0.45 प्रतिशत पाया गया, जबकि इसका 0.75 प्रतिशत से अधिक होना अनिवार्य है। बीते साल ही यह 0.60 प्रतिशत था, जो एक साल में ‘तेजी से घटा’ है। इसी तरह पोटैशियम का स्तर पहले 140 किलोग्राम था, जो अब घटकर 110 किलोग्राम रह गया है, जबकि आदर्श स्थिति 200 किलोग्राम की है।

बुंदेलखंड की वीर भूमि कैंसर से पीड़ित, पहुंची लास्ट स्टेज: कैसे बचे जीवन ? मृदा परीक्षण केंद्र के अध्यक्ष रमाकांत यादव ने बताया कि जैविक कार्बन कम होने के साथ ‘मिट्टी’ में अम्लीयता व क्षारीयता, विद्युत चालकता, नाइट्रोजन, फास्फोरस, सल्फर, बोरान, जिंक, मैग्नीज, आयरन व कॉपर का ‘संतुलन भी लगातार बिगड़’ रहा है। उन्होंने बताया कि यही हाल चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा व जालौन में भी है, जहां बेतहाशा उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी की ‘गुणवत्ता खराब’ हो रही है।

बुंदेलखंड की वीर भूमि कैंसर से पीड़ित, पहुंची लास्ट स्टेज: कैसे बचे जीवन ? पूरे ‘बुंदेलखंड में दस लाख से अधिक किसान इसी बीमार मिट्टी’ के बीच अपनी ‘फसलें’ तैयार कर रहे हैं। यादव ने ‘चेतावनी’ दी कि अगर ‘किसान बीमार मिट्टी में बिना परीक्षण’ के ऐसे ही ‘खाद डालते रहे तो खेती बंजर’ हो जाएगी और इसका ‘सबसे आसान व सस्ता’ इलाज ‘गोबर की खाद’ ही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

City News Uttar Pradesh

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर

बाप रे बाप : इतना गजब चौंकाने वाला भ्रष्टाचार, गठित हुई जांच

News- कोरोना किट में पंचायत विभाग ने की लूट

City News Uttar Pradesh

केन नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत, महालक्ष्मी पूजन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh

दोहरे हत्याकांड में 17 साल बाद सजा का ऐलान: पांच दोषियों को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़