27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बेटे के साथ से ससुराल जा रही महिला बाइक से गिरी, हुई मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पुत्र के साथ मायके से ससुराल जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


हमीरपुर जिले के पतारा गांव निवासी चमेली (45) पत्नी कृपाल शनिवार को दोपहर अपने पुत्र कल्लू के साथ बाइक पर शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पड़ुई गांव स्थित मायके से अपनी ससुराल जा रही थी। बांदा-बहराइच स्टेट हाइवे स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास चलती बाइक से सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मां के बाइक के गिरने से अनजान पुत्र लगभग एक किलोमीटर दूर तक निकल गया। इसी बीच उसने मां को गायब पाया। लौटकर वापस आया तो उसने मां को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा पाया। ग्रामीणों के सहयोग से पुत्र मां को टेंपो पर लादकर जिला अस्पताल लाया। यहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल

दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन …

City News Uttar Pradesh

सपा का दांव: बांदा के डीएम रहे ‘चाणक्य’ आलोक और ‘रणनीतिकार’ रामगोपाल के सहारे बड़ा मास्टरस्ट्रोक ?

City News Uttar Pradesh Desk

मासूम अयांश मौत कांड : एसपी नें गठित की अपर एसपी की अध्यक्षता में जांच समिति

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘प्राइवेसी की आड़’ में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे ‘सरकार की मंशा’ पर ‘चोट’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मरौली खदान चार और छह में छापेामरी 109 ट्रकों किए गये सीज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़