City News Uttar Pradesh
मौत का 'बांध' बनता बरियारपुर: 120 वर्ष पुरानी 'धरोहर' पर 'खतरा' ?
उत्तर प्रदेश

मौत का ‘बांध’ बनता बरियारपुर: 120 वर्ष पुरानी ‘धरोहर’ पर ‘खतरा’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की “जीवनरेखा” माने जाने वाला “बरियारपुर बांध” अब खुद ही “खतरे की घंटी” बन चुका है। 120 साल पुरानी इस विशाल संरचना की “हालत इतनी खराब” हो चुकी है कि विशेषज्ञ इसे “टिक-टिक” करता “खतरा” बता रहे हैं। “क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार” कर रहा है ?

हाय दईया : बरियारपुर बांध की मरम्मत से तकनीकी समिति ने मुंह मोड़ा : हो नया निर्माणबरियारपुर बांध की तलहटी में वर्षों से जमी सिल्ट ने इसकी असली ताकत को खत्म कर दिया है। जहां कभी यह बांध 450 एमसीएम पानी समेटता था, आज इसकी क्षमता घटकर 370 एमसीएम रह गई है। यानी करीब 80 एमसीएम पानी जो अब खेतों तक पहुंच ही नहीं पा रहा। यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि हजारों किसानों की सूखती उम्मीदों की कहानी है।

मौत का 'बांध' बनता बरियारपुर: 120 वर्ष पुरानी 'धरोहर' पर 'खतरा' ? इस बांध से निकली केन नहर और उससे जुड़ी 1100 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली पूरे बांदा जिले की खेती को सींचती है। अगर बांध ने जवाब दे दिया, तो पूरा सिस्टम धराशायी हो सकता है। किसानों के खेत सूख जाएंगे और बुंदेलखंड एक बार फिर जल संकट की चपेट में आ जाएगा। 1906 में बना यह बांध कभी इंजीनियरिंग का चमत्कार था 650 मीटर लंबी दीवार, भारी लोहे के फाटक और जबरदस्त दबाव झेलने की क्षमता। लेकिन अब हालात यह हैं कि यह, जलीय ‘मजबूत किला’ जर्जर ढांचे में बदल चुका है। बारिश के मौसम में लाखों क्यूसेक पानी का दबाव झेलने वाला यह अब खुद असुरक्षित नजर आता है। सिंचाई विभाग हर साल लाखों रुपये मरम्मत पर खर्च करता है।

मौत का 'बांध' बनता बरियारपुर: 120 वर्ष पुरानी 'धरोहर' पर 'खतरा' ? लेकिन प्रश्न है की हालत क्यों नहीं सुधर रही ? बरियारपुर की गिरती हालत को देखते हुए नया बैराज बनाने का प्रस्ताव भी आया था। बसपा सरकार के समय योजना बनी, लेकिन सरकार बदली और योजना भी ‘गायब’ हो गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में बड़े-बड़े बैराज बन गए, लेकिन बुंदेलखंड के बरियारपुर, गंगऊ और पारीछा जैसे महत्वपूर्ण जल स्रोत उपेक्षा के शिकार बने रहे। आज बरियारपुर बांध केवल एक जर्जर संरचना नहीं, बल्कि एक संभावित खतरा बन चुका है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, 72 घंटों में मिलेगा धान का भुगतान…

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़क हादसा: बेकाबू प्राइवेट बस पानी भरे खड्डे में पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 17 यात्री गंभीर रूप से घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा में अमित शाह की जन सभा 18 मई को : ठोकेंगे चुनावी तुरुप का इक्का

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: न्याय दिलाने को संघर्ष कर रहे युवक पर हमला, 13 के खिलाफ मुकदमा ….

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह की जन सेवा बनी चर्चा, मटौंध में लगा नेत्र शिविर, गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

अंधेरे में ‘तड़पता गांव’ और ‘कुंभकर्णी नींद’ में बिजली विभाग: ‘करंटहीन’ व्यवस्था हुई बेनकाब !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़