City News Uttar Pradesh
वाह रे बिजली विभाग : लाखों लीटर पेयजल कर डाला बर्बाद, सड़कें हुई लबालब
उत्तर प्रदेश

वाह रे बिजली विभाग : लाखों लीटर पेयजल कर डाला बर्बाद, सड़कें हुई लबालब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग के कारनामा से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इसके चलते पेयजल संकट का भी शहर वासियों को सामना करना पड़ा। विजली विभाग रातों रात शहर भर मे नए पोल गाड़ रहे हैं। बलखंडी नाका चौराहे में जमीन की खुदाई के दौरान कर्मियों नें पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन तोड़ डाली।

वाह रे बिजली विभाग : लाखों लीटर पेयजल कर डाला बर्बाद, सड़कें हुई लबालब
Wow, electricity department: Lakhs of liters of drinking water wasted, roads flooded

सुबह जल संस्थान नें जैसे ही पेयजल आपूर्ति शुरू कराई तो गाड़े गये खंभे के नीचे से तेज रफ्तार में पानी उफलाकर सडक़ पर बहने लगा। लाखों लीटर पानी सड़कों और नालियों में बह गया । विजली विभाग के इस कारनामें के चलते इलाकाई लोगों के घरों में नलो से बूंद भर पानी नही टपका।

वाह रे बिजली विभाग : लाखों लीटर पेयजल कर डाला बर्बाद, सड़कें हुई लबालब
Wow, electricity department: Lakhs of liters of drinking water wasted, roads flooded

भीषण गर्मी के इस मौसम में एक ओर जहां शहरवासी बिजली की जबरदस्त कटौती से जूझ रहे हैं तो वही जल संस्थान की मेन पाइपलाइन टूट जाने से लोगों को पानी संकट से भी जूझना पड़ रहा है। वैसे भी लोगों को इस भीषण गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।

वाह रे बिजली विभाग : लाखों लीटर पेयजल कर डाला बर्बाद, सड़कें हुई लबालब
Wow, electricity department: Lakhs of liters of drinking water wasted, roads flooded

उधर, ज्यादातर खंभे जो सडक़ मे गाड़े गए हैं वह मुख्य सडक़ से मात्र एक फुट की दूरी पर सडक से सटाकर गाड़े हैं। वैसे भी बलखंडीनाका नाका से कटरा, किरन कालेज तक सड़क बेहद संकरी है। ऐसे में गाड़े गए खंभे और दुश्वारियां उत्पन्न कर रहे है। पहले से ही इस संकरी सड़क पर रोजाना दिनभर लगने वाले जाम से इलाकाई लोग मुसीबत में हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोडर हुआ बेकाबू : दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत

उप मुख्यमंत्री केशव का बांदा में ऐतिहासिक स्वागत : गणेश महोत्सव में किया शिरकत

City News Uttar Pradesh

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी के सामान व गांजा सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

प्रतिनिधि अंकित ने “विकास” को दी “रफ्तार”: निर्माण कार्यों की परखी “जमीनी हकीकत”

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ‘आस्था की राह’ पर बिछाएंगे ‘विकास’ की चादर: अब चमकेगा ‘कालका धाम’

City News Uttar Pradesh

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में मामा-भांजे की हत्या में थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित, ठगी के 20 लाख रुपये बनी हत्या की वजह

ब्रेकिंग न्यूज़