24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू की टीमों ने जिलों में डाला डेरा
उत्तर प्रदेश

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू की टीमों ने जिलों में डाला डेरा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश में बनाए गए 470 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का रविवार को आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रदेश के 51 जिलों में डेरा डाल लिया है। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ बैठकें कर परीक्षा को लेकर समन्वय स्थापित कर लिया गया है।

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू की टीमों ने जिलों में डाला डेरा
BU teams camped in districts for B.Ed entrance exam

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को लगातार दूसरी बार प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। परीक्षा नौ जून (रविवार) को दो पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के 2,23,384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा राज्य के 51 जिलों में बनाए गए 470 केंद्रों पर होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से भेजी गईं 51 टीमों ने अपने-अपने आवंटित जनपदों में डेरा डाल लिया है। साथ ही परीक्षा को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित कर लिया गया है।

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू की टीमों ने जिलों में डाला डेरा
BU teams camped in districts for B.Ed entrance exam

यह टीमें परीक्षा संपन्न कराने के बाद ही वापस लौटेंगी। सभी अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपने-अपने प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर लिए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अलग से एक कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिये प्रदेश में बनाए गए सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां सुचारू रूप से जारी हैं। परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलायुक्त अजीत का चला निर्देशों का ‘हंटर’ : कहा- रिपोर्ट नहीं, ‘जमीनी काम’ चाहिए

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : नौसिखिया खलासी चला रहा था डंपर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिरा, दो की मौके पर ही मौत

लूट का बड़ा खुलासा: अवैध हथियारों संग दबोचे गए तीन बदमाश

City News Uttar Pradesh

लापता बच्चे की रहस्यमयी मौत: पांच दिन बाद खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

City News Uttar Pradesh

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: “नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”, जयघोष से गूंजा बांदा शहर, बच्चों में दिखा खास उत्साह, बनें श्रीकृष्ण -राधा

City News Uttar Pradesh

Banda- दुर्घटना बाहुल्य स्थानों का किया जाए चिन्हांकन: आयुक्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़