City News Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट धाम मंडल की समीक्षा की: विधायकों से लिया फीड बैक
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट धाम मंडल की समीक्षा की: विधायकों से लिया फीड बैक

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगल वार को अपने सरकारी आवास पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चित्रकूट धाम मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की और विकास परियोजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। विधायकों से संवाद के क्रम में योगी ने कहा कि चित्रकूट मंडल में कहीं भी अवैध खनन और उप खनिजों का अवैध परिवहन नहीं होना चाहिए।बैठक में चित्रकूट, महोबा, बांदा और हमीरपुर जिले के विधायकों ने उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं पर बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट चहुंमुखी विकास की नई कहानी कह रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से वहां बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट का विकास हो रहा है। डिफेंस कारीडोर का एक महत्वपूर्ण नोड चित्रकूट में ही है। हर घर में नल से शुद्ध पेयजल सुलभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट धाम मंडल की समीक्षा की: विधायकों से लिया फीड बैक
Chief Minister Yogi reviewed the Chitrakoot Dham Mandal: took feedback from MLAs

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जिलों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। वहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर जिला औद्योगिक विकास के अपार अवसरों से भरा है। पर्याप्त लैंडबैंक है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की ब्रांडिंग करनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट मंडल के विधायको को आपसी समन्वय और सहयोग की नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी की अंदरूनी बातें बाहर नहीं जानी चाहिए। पार्टी के अंदर ही हर समस्या का समाधान होना चाहिए। बांदा जिले के सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने बांदा मेडिकल कालेज में डाक्टरों एवं स्टाफ नर्सों की कमी की जानकारी दी। बांदा कताई मिल की भूमी पर विकसित होने जा रहें फूड पार्क में गन्ना मिल की स्थापना का भी अनुरोध किया गया। साथ हीं बिजली समस्या के निदान हेतु सुझाव दिये। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें जिले के सर्वांगीण विकास के लीये सुझाव दिये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कांग्रेस जनों ने याद की सावर मती के संत की शहादत…

City News Uttar Pradesh

रोडवेज में ‘मैन पावर’ का भारी संकट: 24 नई बसों की सेवा लटकी, यात्रियों की ‘टकटकी’ जारी

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर पटाखा बाजार में भी “बाबा के बुल्डोजर” खरीद की धूम

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: भतीजे आकाश आनंद को घोष‍ित क‍िया उत्तराधिकारी, पार्टी की मिली बड़ी जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर सिंह का ‘प्रयास’ लाया ‘रंग’: बांदा-राजापुर ‘मार्ग’ होगा ‘दस मीटर’ चौड़ा

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम आनन्द की शानदार व्यवस्था : “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी मरते दम तक” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़