25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर सिंह का 'प्रयास' लाया 'रंग': बांदा-राजापुर मार्ग होगा 'दस मीटर' चौड़ा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक विशंभर सिंह का ‘प्रयास’ लाया ‘रंग’: बांदा-राजापुर ‘मार्ग’ होगा ‘दस मीटर’ चौड़ा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के ‘लगातार प्रयासों से क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात’ मिली है। उनके अथक प्रयासों के चलते अब ‘बांदा-राजापुर मार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा’ किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर 9696.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

विधायक विशंभर की 'ऐतिहासिक' सौगात: 'वर्षों पुरानी समस्या' का 5.23 करोड़ से होगा 'अंत'विधायक विशंभर सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती थीं। क्षेत्र की जनता की मांग और उनके प्रस्ताव पर शासन ने संज्ञान लिया और अब ‘चौड़ीकरण को हरी झंडी’ दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बांदा से कमासिन, राजापुर-बांदा मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। बांदा के साथ-साथ फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज के लोग भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। 7 मीटर चौड़ी सड़क में दो भारी वाहनों के निकलने में काफी परेशानी होती थी।

विधायक विशंभर सिंह का 'प्रयास' लाया 'रंग': बांदा-राजापुर मार्ग होगा 'दस मीटर' चौड़ाराजापुर से कमासिन-बबेरू, बांदा मार्ग एस एच 92 लगभग 19.700 किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग बांदा, बबेरू, कमासिन को फतेहपुर के किशनपुर, कौशांबी, प्रयागराज से जोड़ता है। बांदा से प्रयागराज के लिए रोडवेज बसों का संचालन भी इसी मार्ग से होता है। विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने विधायक विशंभर सिंह के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अब सफर सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका का लोकल फार वोकल प्रतिभा सम्मान बना आकर्षण : रोशनी से झिलमिलया सरोवर

City News Uttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें व्यापारियों के ‘जमीर’ को जगाया: भरा जोश, बोलें हर ‘कदम’ पर देंगे ‘साथ’

City News Uttar Pradesh

दूल्हे के लड़खड़ाए कदम तो दूल्हन ने किया शादी से इन्कार, दूल्हें के नशे में होने की चर्चा

City News Uttar Pradesh

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी

Banda- डंफर की टक्कर से युवती की मौत, बहनोई घायल।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़