25 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- गजब : श्रम विभाग की अनोखी खबर , सरकारी योजना को दिया मंत्री के जन्म दिन का रूप !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रम विभाग की अनोखी खबर प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजन मंत्री स्वामी प्रसाद का 66वां जन्म दिन चित्रकूटधाम मंडल श्रम विभाग ने विशेष आयोजनों के बीच मनाया। नाम दिया गया मिशन शक्ति अभियान।तो क्या इसके लिये कोई शासनादेश जारी हुआ था य़ा सिर्फ स्थानीय स्तर पर मंत्री जी के चहेतों द्वारा उनका महज नाम चमकाने का ही मुख्य उद्देश्य था। खैर, इस कार्यकम के तहत महिलाओं और अन्य योजनाओं में पुरुष श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। कुल 58 लाभार्थियों को 23 लाख 56 हजार 100 रुपये का लाभ दिया गया।


इंदिरा नगर स्थित मजदूरों के अड्डे पर चित्रकूटधाम मंडल के श्रम विभाग ने कैंप लगाकर मजदूरों का पंजीकरण किया। विधायक बृजेश कुमार प्रजापति और भाजपा पूर्व अध्यक्ष लवलेश सिंह ने मंत्री के चित्र के सामने केक काटा और दीप जलाया। उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह भी शामिल रहे। विधायक ने पंजीकृत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, कंबल और खिचड़ी बांटी। उप श्रमायुक्त ने मजदूरों को निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना, कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता आदि की जानकारियां दीं।


शिविर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के रजिस्ट्रेशन भी किए गए। पांच मजदूरों मोहम्मद अजीज, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, फूलचंद्र और दिनेश को रजिस्ट्रेशन कार्ड सौंपा गया। तीन श्रमिकों शकुंतला, सीमा और मघेंद्र को पीएमएसवाईएम के प्रमाणपत्र दिए गए। इसके अलावा चिकित्सा, कन्या विवाह, मातृ शिशु एवं बालिका मदद, संत रविदास शिक्षा सहायता आदि योजनाओं की मदों में अनीता, ममता, मुबीना, सांवलिया, पुष्पा देवी, सुधा, रेखा, सविता, शबाना, रामबाबू, शिव प्रसाद आदि मजदूर लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे गए।


उप श्रमायुक्त श्री सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत शिविर का यह आयोजन हुआ। भाजपा नेता गीता सागर, उप श्रमायुक्त कार्यालय के श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ल, वरिष्ठ सहायक मोहम्मद इमत्याज, सहायक लेखाकार शादाब रशीद व शिवकांत वर्मा सहित समीर कुशवाहा, मोहम्मद आरिफ, रवि साहू, लवलेश कुमार, अवधलाल, योगेश, राममिलन आदि शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने किया निरीक्षण गृह का लोकार्पण: सिंचाई परियोजनाओं में आयेगी तेजी

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : सामूहिक हत्याकांड का सजायाफ्ता कड़ी सुरक्षा में भेजा गया वाराणसी सेंट्रल जेल …

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य को गुस्सा आया : अधिकारियों का होश उड़ाया

City News Uttar Pradesh

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्य बाजार में ऐतिहासिक अतिक्रमण : झाम के झाम से बड़ी मुसीबत

प्रशासन लाव-लश्कर के साथ पंहुचा मुख्य बाजार : सड़कों पर हुए अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर, व्यापारियों से हुईं झड़प

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़