City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी कस्बे में ग्यारह दिवसीय श्री रामलीला का शुभारंभ रविवार को गणेश एवं मुकुट पूजन से हुआ। प्रथम दिन नारद मोह लीला का आकर्षक मंचन हुआ। गणेश एवं मुकुट पूजन रामलीला कमेटी प्रबन्धक आनंद स्वरूप द्विवेदी तथा अध्यक्ष अनिल कुमार लखेरा द्वारा किया गया।

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा
Attractive staging by artists in Narada Moh’s Leela: The audience’s mind is captivated.

नारद मोह की लीला के मंचन ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। लीला में नारद जी एक जगह भगवान के भजन में इतने लीन हो जाते हैं कि इन्द्रासन हिल जाता है। सिंहासन जाने के भय के चलते इंद्र भगवान, नारद जी के तप को भंग करने के लिए कामदेव और अप्सराओं को भेजते हैं।

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा
Attractive staging by artists in Narada Moh’s Leela: The audience’s mind is captivated.

फिर भी नारद का ध्यान भंग नहीं होता। कामदेव नतमस्तक हो जाते है। नारद से क्षमा मांगते हैं। नारद जी को अभिमान हो जाता है कि उन्होंने कामदेव को जीत लिया है। इसकी जानकारी वह एक-एक करके ब्रह्मा, विष्णु और महेश को देते हैं। अभिमान को नष्ट करने के लिए की गई भगवान की सुंदर लीला विश्वमोहिनी का विवाह।

भगवान विष्णु को नारद जी द्वारा श्राप दिया गया, जिसे भगवान विष्णु ने स्वीकार किया। इस अवसर पर कमेटी महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, उपाध्याय राजन गुप्ता, उप प्रबंधक धीरज गुप्ता, प्रीतम गुप्ता राजा, विनोद कुमार नामदेव, सीताराम गुप्ता, देवा सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मंडल कारागार में कैदी की मौत: मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

स्वरोजगार ऋण के लिए अब 31 तक कर सकेंगे आवेदन

बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले: राम के काम में ‘लापर वाही’ नहीं बर्दाश्त, निरीक्षण में कड़ा रुख

आयुक्त अजीत की “महाकुंभ” पर चर्चा: जिम्मेदारो को “लापरवाही” न बरतने की सख्त हिदायत

यूरिया संकट का ‘तगड़ा’ झटका: किसान ‘फसल’ बचाने को बेहाल, बाजार में ‘दोगुना’ दाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़