28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं
उत्तर प्रदेश

आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, गौशाला प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। आयुक्त ने शिवरात्रि और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, चित्रकूट में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने और बांदा जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करने को कहा।

आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पीएचसी और सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आयुक्त नें प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। गौशालाओं में चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने को कहा।

आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर, मेडबंदी और रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिये। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को मजबूत करने की जरूरत बताई। किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं और दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के गठन की समीक्षा की। आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिये।

आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बैठक में जिलाधिकारी जे. रीभा, जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जीएन, जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम, जिलाधिकारी महोबा मृदुल चौधरी, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सहित मंडल के मुख्य विकास अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिंचाई बिल माफ और फ्री के वादे को पूरा करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

अवैध खनन से बनी “जलकब्र” : केन नदी में माफियाओं की खुदाई ने फिर ‘निगला’ युवक

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: “हाउसिंग फार आल” में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

यूपी में गुंडाराज : छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने तीन को पीट-पीटकर किया मरणासन्न…

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत के यहां दीवारी नृत्य में चटकी जमकर लाठियां …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़