26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को ड्रेस में न आने पर टीचर ने पीटकर स्कूल से भगाया, अभिभावक से भी अभद्रता
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को ड्रेस में न आने पर टीचर ने पीटकर स्कूल से भगाया, अभिभावक से भी अभद्रता

 

हमीरपुर। एक तरफ बुधवार को जहां पूरे जिलेभर के ब्लाकों में नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन कर छात्राओं को आत्मरक्षा व उनके सशक्तीकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के एक गांव स्थित विद्यालय में शिक्षक के द्वारा कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के ड्रेस न पहनकर आने पर उसको पीट पीटकर स्कूल से भगा दिया गया। जब बच्ची ने यह सारी दास्तां घर में बताई तो उसका भाई शिकायत लेकर स्कूल पहुंचा। जिस पर शिक्षक ने उसके साथ भी अभद्रता की।

हमीरपुर : कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को ड्रेस में न आने पर टीचर ने पीटकर स्कूल से भगाया, अभिभावक से भी अभद्रता
Hamirpur: Innocent girl child was beaten up by the teacher for not coming in dress, indecency with the parent

विकासखंड सरीला के उपरहंका गांव निवासी विनय ने बताया कि उसकी बहन सोहानी गांव के ही कन्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। बुधवार को वह जब स्कूल पहुंची तो शिक्षक ने बच्ची के ड्रेस न पहनकर आने की बात को लेकर पहले तो डांटा और इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। छात्रा के भाई का कहना है कि शिक्षक ने उसकी मासूम बहन को पीटते हुए स्कूल से भी बाहर कर दिया। जब रोती हुई बहन घर पहुंची। जिसके बाद सारी घटना की जानकारी हो सकी।
छात्रा के भाई ने बताया कि शिक्षक के पास जब वह लोग उलाहना देने पहुंचे तो शिक्षक ने अभिभावकों के साथ भी अभद्रता की। शिक्षक के द्वारा की गई यह करतूत ग्रामीणों ने मोबाइल में भी कैद कर ली और इंटरनेट मीडिया में वीडियो को भी वायरल कर दिया। शिक्षक की इस करतूत से क्षुब्ध होकर छात्रा के स्वजन ने खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा सड़कों का लोकार्पण: विकास को दिया नया आयाम

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें तबादलों को दिया अंतिम रूप: 30 जून तक जारी होगी सूची

जल संस्थान लापरवाह: पानी का मंडराया संकट, केन नदी ‘सिकुड़ी’

माफियाओं में खलबली : ओवरलोड मौरंग लदे डंपर व ट्रक पकड़े जाने के डर से चालक लावारिस छोड़ भागे

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर की घटना

City News Uttar Pradesh

देवरिया नरसंहार : सीएम योगी का बड़ा एक्शन, एसडीएम-तहसीलदार समेत 15 अफसर सस्पेंड, बोले- कोई भी दोषी बचेगा नहीं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़