City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: 24 घंटे के अंदर में सामूहिक दुष्कर्म से मुकरी युवती, कहा -ओझा के कहने पर दर्ज कराया था झूठा मुकदमा
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: बीते 24 घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म से मुकरी युवती, कहा -ओझा के कहने पर चार युवकों के खिलाफ दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

 

चित्रकूट। सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती 24 घंटे में ही अपने बयान से मुकर गई। कहा, ओझा के कहने पर चार लोगों पर झृठा आरोप लगाया है। बुधवार को युवती ने मेडिकल भी नहीं कराया।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि चित्रकूट घूमने आई कौशांबी जनपद की युवती ने मंगलवार को पहाड़ी थाना में सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। ये बात उसने अपने बयान के दौरान कही। उसने कहा है कि चारों युवकों ने उसके साथ कुछ नहीं किया है। फतेहपुर के एक ओझा के कहने पर उसने उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसको जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भी भेजा गया था लेकिन युवती ने मेडिकल कराने से भी इन्कार कर दिया था।

चित्रकूट: 24 घंटे के अंदर में सामूहिक दुष्कर्म से मुकरी युवती, कहा -ओझा के कहने पर दर्ज कराया था झूठा मुकदमा
Chitrakoot: Within 24 hours, a young woman retracted from the gang rape, said – false case was filed at the behest of Ojha

बता दें कि कौशांबी जनपद की 26 वर्षीय युवती ने मंगलवार को पहाड़ी थाना में चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि वह चित्रकूट घूमने आई थी। लौटते समय फतेहपुर धाता के सुम्मू निषाद, गुलजारी लाल, राजाराम और दीपू उसको मिल गए थे जो उसके परिचित है। उसे घर छोडऩे के बहाने बाइक में बैठा लिया था। पहाड़ी के पास उसके साथ युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आपरेशन क्लीन : अवैध शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 500 लीटर जहरीली शराब बरामद, चार अभियुक्त गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

डीएम दुर्गा शक्ति ने मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण: विधानसभा वार 14-14 होंगी टेबिलें

आयुष्मान केंद्र में लटक रहा है ताला : भटकते रहते हैं लाभार्थी

गजब दुस्साहस : गैंगस्टर का आरोपी थाने से धक्का देकर फरार …

ब्रेकिंग न्यूज़