City News Uttar Pradesh
झूठ की आड़ में पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश नाकाम: अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

झूठ की आड़ में पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश नाकाम: अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कलमकार को झूठी शिकायतों और साजिशों के जाल में फंसाकर चुप कराने की कोशिश करने वाला अज्ञात व्यक्ति अब खुद कानून के शिकंजे में फंसता नजर आ रहा है। वर्षों से फर्जी नाम-पते और गलत मोबाइल नंबरों के सहारे शासन-प्रशासन को गुमराह कर पत्रकार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का खेल आखिरकार उजागर हो गया। पीड़ित पत्रकार के सब्र का बांध टूटा तो मामला सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा और फिर जो हुआ, उसने पूरे जिले में संदेश साफ कर दिया ‘कलम’ को डराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

झूठ की आड़ में पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश नाकाम: अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

जनपद में लंबे समय से निर्भीक पत्रकारिता कर रहे पत्रकार अल्तमश हुसैन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया है कि बीते कई वर्षों से कोई अज्ञात शख्स उनके नाम से जुड़ी झूठी, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण शिकायतें रजिस्ट्री के माध्यम से शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भेज रहा था। इन शिकायतों में गलत आरोप लगाकर उनकी सामाजिक और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब-जब इन शिकायतों की जांच हुई, शिकायतकर्ता कभी सामने नहीं आया। पुलिस जांच में हर बार शिकायतकर्ता का नाम, पता और मोबाइल नंबर फर्जी पाया गया। साफ हो गया कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा था, ताकि पत्रकार को मानसिक रूप से तोड़ा जा सके और उसकी आवाज को दबाया जा सके।

झूठ की आड़ में पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश नाकाम: अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

लगातार हो रही इस प्रताड़ना से आजिज आकर पत्रकार अल्तमश हुसैन ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और नगर कोतवाली पुलिस को अज्ञात आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने साफ शब्दों में कहा है कि फर्जी शिकायतों के जरिए किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है। उन्होंने साइबर सेल, एलआईयू और नगर कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि रजिस्ट्री के माध्यम से झूठी शिकायतें भेजने वाले व्यक्ति की पहचान जल्द से जल्द की जाए और उसके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : भाजपा की बैठक, पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहराने के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने दिए चुनावी टिप्स …

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में ‘विलंब’ नहीं बर्दाश्त, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील बन गये हैं “हीरो जन चौपाल”: जनता में गूंज रहा “वाह भाई वाह”

City News Uttar Pradesh

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !

City News Uttar Pradesh

यादों के झरोखों में बांदा की होली : हुडदंग और गाली गलौज पर मिलती थी बख्शीश

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान

ब्रेकिंग न्यूज़