- विनोद मिश्रा
बांदा। समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय के साथ-साथ सामंजस्य बनाकर उनका समाधान करें। दोनों पक्षों को बकायदा संतुष्ट किया जाए। किसी भी प्रार्थना पत्र में एक पक्षीय कार्यवाही नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश समाधान दिवस के दौरान चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और आईजी के. सत्यनारायण ने मातहत अधिकारियों को दिए।

शनिवार को जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह व आईजी के सत्यनारायण ने कोतवाली नगर के अलावा थाना कोतवाली देहात में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। नगर कोतवाली में कुल 6 अलग-अलग मामले आए। जिसमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी तरह थाना कोतवाली देहात में कुल एक प्रकरण आया जो राजस्व से संबंधित रहा। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह एवं आईजी के सत्यनारायण के द्वारा पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया।

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि प्राप्त शिकायती पत्रों का निष्पक्षता के साथ निस्तारण कराएं। किसी भी प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। आईजी के सत्यनारायण ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में पुलिस हस्ताक्षेप न करें। राजस्व विभाग की मदद से मामलों को निपटाएं। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह व एएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने अतर्रा थाने में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। यहां कुल अलग-अलग आठ मामले आए। मौजूद क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार पांडेय के साथ कई मामलों का उनके द्वारा निस्तारण कराया गया। शेष मामलों के निस्तारण हेतु उनके द्वारा टीम गठित की गई। नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने कोतवाली नगर के साथ-साथ मटौंध थाने में धावा बोला। मटौंध थाने में कुल छह प्रकरण आए। पांच राजस्व व एक पुलिस विभाग से संबंधित शिकायती पत्र रहा। जिसमें से नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने पैलानी उपजिलाधिकारी रामकुमार सिंह के साथ चिल्ला थाने में धावा बोला। जहां कुल चार प्रकरण आए। जिसमें से एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया। उपजिलाधिकारी बबेरू महेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी सियाराम ने कोतवाली बबेरू में बैठकर समाधान दिवस पर समस्याएं सुनी। यहां कुल 11 मामले आए। जिसमें से दो मामलों का मौके पर निस्तारण कराते हुए अधिकारियों ने शेष मामलों के निस्तारण हेतु टीम को रवाना किया। उपजिलाधिकारी नरैनी एवं क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने नरैनी कोतवाली में समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते हुए चार प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया। इसी तरह पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी थानों में बैठकर समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी साथ ही उनका निस्तारण भी कराया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
