30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड : वोटों के बंटवारे नें उड़ाई नींद, चारों सीटों पर घटेगा हार-जीत का आंकड़ा
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड : वोटों के बंटवारे नें उड़ाई नींद, चारों सीटों पर घटेगा हार-जीत का आंकड़ा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में वोटों के बंटवारे से सभी दलों की नींद उड़ने के साथ ही धुकधुकी भी बढ़ गई है। कारण यह की मतदान के प्रति उत्साह की कमी की वजह से वोटिंग कम हुई है। ऐसे में हार -जीत का आंकड़ा बेहद कम होने के साथ ही सियासी समीकरण बदलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बुंदेलखंड की चारों सीट पर उम्मीद से कम मतदान हुआ है। अलग- अलग इलाके में कहीं सुबह से ही लाइन लगे रहने और कहीं सन्नाटा होने से उम्मीदवारों में बेचैनी हैं एवं धुकधुकी बढ़ गई है। ऐसे में हार-जीत का आंकड़ा ऊंचा रहने की उम्मीद बेहद कम है। सियासी समीकरण किसी भी ओर करवट बदल लें तो आश्चर्य नहीं होगा।

बुंदेलखंड : वोटों के बंटवारे नें उड़ाई नींद, चारों सीटों पर घटेगा हार-जीत का आंकड़ा
Bundelkhand: Division of votes gives sleepless nights, win-win figures will decrease on all four seats

बांदा लोकसभा में 2019 में 60.81 फीसदी मतदान हुए, जिसमें भाजपा 46 फीसदी और सपा-बसपा और कांग्रेस को 47.32 फीसदी वोट मिला था। इस बार 59.64 फीसदी मतदान हुआ है। खास बात यह है कि बांदा में मुस्लिम बहुल इलाके के बूथ पर सुबह से ही भीड़ देखी गई, लेकिन ब्राह्मण बहुल इलाके में उत्साह की कमी रही। इसे लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हैं। हमीरपुर में पिछड़ी बार 62.32 फीसदी की अपेक्षा इस बार 60.56 फीसदी मतदान हुआ है। यहां राठ में 63.05 फीसदी और महोबा में 60.08 फीसदी मतदान हुआ है। दोनों ही क्षेत्र में लोध मतदाता निर्णायक हैं।

बुंदेलखंड : वोटों के बंटवारे नें उड़ाई नींद, चारों सीटों पर घटेगा हार-जीत का आंकड़ा
Bundelkhand: Division of votes gives sleepless nights, win-win figures will decrease on all four seats

झांसी लोकसभा क्षेत्र में पिछली बार 67.68 फीसदी वोटिंग हुई थी ,जिसमें भाजपा को 58.61 और सपा -बसपा एवं कांग्रेस को मिलाकर 38.36 फीसदी वोट मिला था। इस बार यह आंकड़ा 63.70 पर थम गया है। उल्लेखनीय बात यह है की यहां के तीन बूथ पर शत प्रतिशत मतदान हुआ है। जालौन में 58.49 की अपेक्षा इस बार 56.15 फीसदी मतदान हुआ है। माधौगढ़ विधानसभामें सिर्फ 52.80 फीसदी मतदान हुआ है। यह क्षत्रिय बहुल इलाका है। कुल मिलाकर मतगणना के दिन पूरे बुंदेलखंड में चर्चा है की रमजानें क्या होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मध्य प्रदेश का ‘बालू माफिया’ यूपी का ‘बांदा’ रहा ‘लूट’ : क्या बांदा प्रशासन है ‘नतमस्तक’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश ने रावण वध के साथ दशहरा पर्व का कराया आगाज: बुराई पर अच्छाई का दिया विजय संदेश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने परिजनों को दी 10 लाख की मदद: कहा-दरिंदे को मिलेगी कड़ी सजा

City News Uttar Pradesh

News : सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर नीयत में खोट

City News Uttar Pradesh

काशी को एक और वंदे भारत की सौगात: हावड़ा के लिए चलेगी आठ कोच की ट्रेन, महज छह घंटे पूरा होगा सफर

बुंदेलखंड में ‘चौकीदार’ करता था होलिका दहन, मल-मूत्र से खेली जाती थी होली !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़