- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का कहना है की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र के विकास का गहना है। इससे सिर्फ वाहनों को रफ्तार नहीं मिलेगी बल्कि जीवन की गाड़ी भी तेजी से दौड़ेगी। एक्सप्रेसवे बनने से बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में होगा। क्षेत्र में निवेश करने को उद्यमी आकर्षित होंगे। दोनों किनारों पर औद्योगिक गलियारा बनेगा।

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें यह बातें हमसे साक्षात्कार के दौरान कहीं,औऱ इसकी व्यापक विवेचना की। कहा की अब तक पिछड़े रहे बुंदेलखंड में बेरोजगारी की समस्या भी खत्म होगी। युवा महानगरों को पलायन नहीं करेंगे।एक्सप्रेस-वे के किनारे होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप आदि संचालित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्हो़ने बताया की बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण पूरा होते ही बुंदेलों की बदहाली दूर होगी।खुशहाली के साथ कई बड़े बदलाव होंगे।आने वाला समय बुंदेलखंड के लिए सुखद होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन व औद्योगिक विकास की राह खुलेगी। एक्सप्रेस-वे सरकार के रक्षा औद्योगिक गलियारे को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी के पर्यटन स्थलों को नई ऊर्जा मिलेगी। देशी और विदेशी सैलानियों का आमद बढ़ेगी। एक्सप्रेस-वे के किनारे होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप आदि संचालित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। किसान अपनी उपज आसानी से दूसरे महानगरों में जाकर बेच सकेंगे।

विधायक द्विवेदी नें जानकारी दी की बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चालू होने से दिल्ली तक के उद्योगपतियों को यहां इंडस्ट्री लगाने में आसानी होगी। वे पांच घंटे में यहां पहुंच जाएंगे। चित्रकूट में भी इसके लिए सौ एकड से अधिक जमीन पहाड़ी के बक्टा में ली गई है।

विधायक नें विस्तृति चर्चा में बताया की बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर एक-एक औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा। इन पार्कों में क्षेत्रीय जरूरतों के हिसाब से उद्योग लगाए जाने की योजना है। इससे किसानों को सीधे लाभ मिल सके। औद्योगिक विकास का किसानों को सर्वाधिक फायदा पहुंचेगा। फसलों के प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग लगाने की योजना बनाई जा रही है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
