30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में हर छठवां व्यक्ति हाइपरटेंशन की गिरफ्त में
Other

चित्रकूट मंडल में हर छठवां व्यक्ति हाइपरटेंशन की गिरफ्त में

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में हर छठवां व्यक्ति हाइपरटेंशन की गिरफ्त में है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीमारी को साइलेंट किलर कहा जाता है। ऐसे में अगर समय पर बीमारी का इलाज न कराया जाए तो लकवा से लेकर हार्ट अटैक आने तक का खतरा रहता है। जब ऊपर वाला रक्तचाप 140 और नीचे वाला 90 से ज्यादा हो तो इसे हाइपरटेंशन कहते हैं।

चित्रकूट मंडल में हर छठवां व्यक्ति हाइपरटेंशन की गिरफ्त में
Every sixth person in Chitrakoot division is suffering from hypertension.

मेडिकल कॉलेज के जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ.रमेश टीकेदार ने बताया कि इस बीमारी के 80 से 90 फीसदी मरीजों में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। इस कारण इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। कुछ मरीजों में सिर दर्द, चक्कर आना, आंखों से धुंधला दिखना, सांस फूलना, सीने में दर्द या भारीपन, कानों में सीटी बजना आदि लक्षण होते हैं। हाइपरटेंशन से बचने के लिए लोगों को अपनी आदत, खानपान में भी बदलाव करना होगा। उन्होंने बताया कि चित्रकूट मंडल में हर छठवां व्यक्ति इसकी चपेट में है।  मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ करण सिंह राजपूत ने बताया कि रोजाना ओपीडी में 25 फीसदी मरीज तो हाइपरटेंशन का ही इलाज कराने के लिए आते हैं। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक या हार्ट फेल्योर का खतरा हो सकता है। स्ट्रोक, आंखों की रोशनी पर प्रभाव और हाथ-पैरों की नसों में ब्लॉकेज हो सकता है। जिन महिलाओं का गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर बढ़ा रहा हो, उन्हें भी नियमित जांच करानी चाहिए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नदी में नहा रही दादी को डूबता देख बचाने गई पोती, दोनों की हुई मौत

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रधनमंत्री के जन्मदिन पर विधायक प्रकाश ने बांटे फल व उपकरण

City News Uttar Pradesh

एडीएम वित्त का फरमान : करों की वसूली में जमकर करें कड़ाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में रक्षा बंधन पर दर्दनाक हादसा: केन नदी में डूबे पांच बच्चे डूबे, सभी की मौत

City News Uttar Pradesh

पत्नी के चरित्र पर लगाया आरोप, घर से बाहर निकाला : गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

जिला “पंचायत अध्यक्ष सुनील नें निभाया वादा” : मांगे पूर्ण कर “तुड़वाया अनशन”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़