City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत नें बांदा के सिद्ध बाबा स्थान पर कराया भंडारा: लगा मंडलीय जमघट
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत नें बांदा के सिद्ध बाबा स्थान पर कराया भंडारा: लगा मंडलीय जमघट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिद्ध बाबा का स्थान अखंड रामायण ,कन्या भोज एवं भंडारे से भक्तिमय वातावरण में गुलजार रहा। पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह ने यमुना किनारे बेंदाघाट स्थिति सिद्ध बाबा स्थान पर अखंड रामायण का पाठ करवाया।

पूर्व विधायक दलजीत नें बांदा के सिद्ध बाबा स्थान पर कराया भंडारा: लगा मंडलीय जमघट
Former MLA Daljeet organized a bhandara at Siddh Baba place in Banda: congregation gathered

इसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। पूर्व विधायक नें विधिवत पूजा एवं हवन किया। क्षेत्रीय जनता के साथ ही भारी मात्रा में सीमावर्ती जिलों के लोगों ने भी भंडारा छका।

पूर्व विधायक दलजीत नें बांदा के सिद्ध बाबा स्थान पर कराया भंडारा: लगा मंडलीय जमघट
Former MLA Daljeet organized a bhandara at Siddh Baba place in Banda: congregation gathered

आपको बता दें की ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिद्धबाबा स्थान यमुना किनारे बेंदाघाट पर स्थिति है। तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह इस स्थान को अलौकिक एवं दर्शनीय बनाने में तन -मन एवं धन से समर्पित हैं।

पूर्व विधायक दलजीत नें बांदा के सिद्ध बाबा स्थान पर कराया भंडारा: लगा मंडलीय जमघट
Former MLA Daljeet organized a bhandara at Siddh Baba place in Banda: congregation gathered

इस स्थान पर पूर्व विधायक दलजीत हर वर्ष अखंड रामायण एवं भंडारे का आयोजन करते हैं। इसी क्रम में अखंड रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की एक खास विशेषता यह रहती है की यहां भोजन सामग्री देशी घी से निर्मित होती है। साथ ही पुड़ियां हुर्सा – बेलन से नहीं अपितु हाथ से ही पई जाती हैं।

पूर्व विधायक दलजीत नें बांदा के सिद्ध बाबा स्थान पर कराया भंडारा: लगा मंडलीय जमघट
Former MLA Daljeet organized a bhandara at Siddh Baba place in Banda: congregation gathered

इस आयोजन में सीमावर्ती जनपद फतेहपुर के अलावा हमीरपुर एवं महोबा जिलों से भी काफी लोग मानस पाठ और भंडारे में शामिल हुए। सामाजिक, राजनैतिक एवं सोशल लोगों का यहां पहुंचने को सुबह से लेकर देर रात तक निरन्तर तांता सा लगा रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की चुनावी रणनीति, बन रही अभेद्य दुर्ग !

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा परिषद : “चुल्लू भर पानी” में डूब मरने की आई नौबत !

बांदा पुलिस को मिला नया “हाईटेक जिम”: एसपी अंकुर बोले- “फिट पुलिस ही बेहतर पुलिस”

किसानों को खरीफ फसल झटका : नहीं मिल पा रहा है दलहनी तिलहनी बीज

Banda : यूपी के डान मुख्तार की खैरियत जानने वालों से जेल प्रशासन परेशान ! …

खतरनाक साजिश : शादी रूकवाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर भाई को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारोपियों से उगवाए राज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़