- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें यहां अभी से कमर कस ली है। इसी संदर्भ में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक कर मतदाताओं को वोटर लिस्ट में छूटे हुये नामों को बीएलओ के माध्यम सें जोड़े जानें के लिये सक्रियता अपनाने की नसीहत दी।

कहा की निकाय चुनाव में भाजपा का परचम फहरे इसके लिये सभी लोग अपना उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। आपको बता दें की भाजपा नें यहां जिले की 6 नगर पंचायतों तथा दो नगर पालिकाओं में संयोजक तथा प्रभारी नियुक्त कर दिये हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अखिलेशनाथ दिक्षित तथा सहसंयोजक नरेंद्र सिंह नन्ना की देख रेख में, आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में लगी भाजपा ने नगर पंचायत तथा नगर पालिकाओं में संयोजक तथा प्रभारी नियुक्त किए हैं।

तिंदवारी नगर पंचायत में रमेश पांडेय को संयोजक तथा बलराम सिंह कछवाह को प्रभारी, नरैनी नगर पंचायत में मृगेंद्र चतुर्वेदी संयोजक तथा इंद्रपाल सिंह पटेल को प्रभारी, बबेरू नगर पंचायत में सुनील पटेल को संयोजक तथा बालमुकुंद शुक्ला को प्रभारी, मटौंध नगर पंचायत में सुरेश तोमर को संयोजक तथा अखिलेश श्रीवास्तव को प्रभारी, बिसंडा नगर पंचायत में नरेश चंद्र गुप्ता को संयोजक तथा अशोक त्रिपाठी जीतू को प्रभारी, ओरन नगर पंचायत में ओमप्रकाश तिवारी को संयोजक तथा आनंद शुक्ला निवर्तमान विधायक को प्रभारी, बांदा नगर पालिका में पंकज रैकवार को संयोजक जबकि अतर्रा नगर पालिका में राममूर्ति शुक्ला को संयोजक तथा लवकुश चतुर्वेदी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
