City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद और एसपी अभिनंदन ने किया कारागार का निरीक्षण : मची भारी हड़कंप, मिली फौरी खामियां !  …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में डीएम आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आकस्मिक निरीक्षण से हलचल मच गयी। बैरिकों में सघन तलाशी ली गई। चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित साम्रगी किसी भी दशा में कारागार के अंदर न आने पाए।

उल्लेखनीय है कि डीएम आनंद सिंह को अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मंडल कारागार में नियम विरुद्ध कुछ न कुछ तो है । डीएम निरीक्षण के दौरान अचंभित रह गये। इस कारण हिदायत दी कि प्रतिबंधित सामग्री पर पैनी निगाह रखी जाए। कारागार में कुल 1072 बंदी निरुद्ध है। जिसमें विचाराधीन बंदी 709, दोष सिद्ध 269, अल्प वयस्क बंदी 24, महिला बंदी 54 एवं प्रशासनिक आधार पर अन्य कारागार से आए बंदियों की संख्या 16 है। मौके पर उपस्थित जेल अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में कारागार में कुल 567 बंदियों के रखने की क्षमता है। बैरक निरीक्षण में पंखे व टीवी चालू हालत में मिले। बंदियों की सामग्री की तलाशी के दौरान कोई भी अनाधिकृत सामग्री जेल प्रशासन की नीति के तहत नहीं मिली।

डिप्टी जेलर को निर्देशित किया गया कि सभी बंदियों को मास्क अवश्य लगवाए जाएं। इसके बाद डीएम ने जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां तैनात डा. धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में कुल 20 बंदी भर्ती है। निरीक्षण के समय अस्पताल में भर्ती बंदियों से भी डीएम ने बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एएसपी महेंद्र सिंह चौहान, एसडीएम सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह एवं सुरभि शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा के अलावा तिंदवारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, गिरवां अर्जुन सिंह, कोतवाली देहात योगेंद्र प्रताप सिंह, मटौंध रामजी सिंह, चिल्ला वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : बजट सत्र से पहले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य, जांच रिपोर्ट दिखाने पर होगी विधानसभा में इंट्री…

City News Uttar Pradesh

गेहूं की फसलों से “केन नहरें नहीं करेंगी आई लव यू”: बांध हो गये हैं बांझ, नहीं है पानी

ऑनर किलिंग : पिता ने ही तमंचे से गोली मारकर बेटी को उतारा था मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

खनिज विभाग पर राजस्व का चाबुक: कमाई बनी गले की फांस !

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : कटिया मशीन की चपेट में आया किसान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

City News Uttar Pradesh

देवेत्थान से गूंजेंगी शहनाई: बांदा में हाेंगी 500 शादियां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़