31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त का नोडल अधिकारियों को सख्त आदेश, गरीबों का हक नहीं मारा जाना चाहिए…

 

– राशन वितरण के समय नोडल अधिकारी रहें मौजूद

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। गरीबों का हक कोई न मारने पाए। गरीबों को राशन निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए। राशन वितरण के समय नोडल अधिकारी उपस्थित रहें। राशन वितरण पर नजर रखने के लिए मंडल स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाए।


आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने खाद्य विभाग की नवीन आयुक्त कार्यालय में समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिये कि मण्डल के सभी गांवों में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड 15 फरवरी तक बनवाए जाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे। इसी प्रकार अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड अभियान चलाकर निरस्त कराये जाएं। आयुक्त श्री सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिये कि आधार फीडिंग में तेजी लायी जाए तथा प्राक्सी वितरण कम से कम किया जाए। समीक्षा में पाया गया कि बांदा व महोबा में प्राक्सी से ज्यादा वितरण हो रहा है। आयुक्त ने रिक्त दुकानों के आवंटन के संबंध में निर्देश दिये कि रिक्त दुकानों के आवंटन में पूर्ण रूप से पारदर्शिता रखी जाए तथा जिन रिक्त दुकानों के लिए प्रस्ताव ग्राम पंचायत से कराए जाने हों, वहां के लिए जिलाधिकारी सेे नोडल अधिकारी नियुक्त कराये जायें तथा नोडल अधिकारी के समक्ष ही प्रस्ताव कराया जाए तथा उसकी वीडियो ग्राफी भी करायी जाए। मालुम हो कि मण्डल में 27 दुकानें रिक्त चल रही हैं। श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिये कि निलंबित दुकानों के सम्बन्ध में शीघ्र निर्णय किया जाए। राशन कार्ड बनवाने के मण्डल में 21 हजार आवेदन पत्र लंबित थे, जिनमें से अभियान चलाकर 19 हजार आवेदन पत्रों का विगत एक माह में निस्तारण किया गया है। इनमें जो पात्र व्यक्ति पाए गए उनके राशन कार्ड जारी कर दिये गये हैं।

धान खरीद की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिये कि धान खरीद का समय-समय पर सत्यापन किया जाए। किसानों के ही धान की खरीद की जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीद के उपरान्त मिलर्स से समय से चावल प्राप्त किया जाए तथा यदि इसमें कहीं कठिनाई हो तो अवगत कराया जाए। खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक मेें संभागीय खाद्य नियंत्रक संजीव कुमार, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, सहायक आयुक्त खाद्य तथा मण्डल के सभी जिलों के उप सम्भागीय विपणन अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें परखा : बुंदेली कन्या जन्मोत्सव में योजनाओं से लाभान्वित की क्या है दशा

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी हमदर्दी !

City News Uttar Pradesh

सौर ऊर्जा चित्रकूट मंडल का मुख मंडल करेगी प्रकाशित : चार हजार मेगावाट देगी रोशनी

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का प्रयास : महिला सशक्तीकरण करण हो कारगार …

6.20 करोड़ से बदलेगी चित्रकूट की तस्वीर: ‘बेड़ी पुलिया चौराहा’ बनेगा पहचान, ‘राममय’ होगी एंट्री

City News Uttar Pradesh Desk

अंधविश्वास में ढोंग विद्या के चलते एक दंपत्ति के पुत्र की मौत, अब कोहराम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़