30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पोर्टल पर गलत फीडिंग पर जिलाधिकारी आनंद सिंह ने जताई नाराजगी…

 

– फीडिंग से पूर्व खुद चेक करें अधिकारी
– सर्किट हाउस में डीएम ने ली मासिक विकास कार्यों की बैठक

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। सर्किट हाउस में मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने गलत फीडिंग पर नाराजगी जताई। डीएम ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर फीडिंग से पूर्व सबंधित अधिकारी खुद चेक करें। इसके बाद अपने हस्ताक्षर से अपलोड कराएं।


जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग में राजस्व वसूली कम पाये जाने पर तथा गलत फीडिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार राजस्व लक्ष्य की वसूली शत-प्रतिशत की जाए तथा सूचना पोर्टल पर अपलोड करने से पहले स्वयं अधिकारी के द्वारा चेक किया जाए। समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के झटपट पोर्टल पर 49 लम्बित प्रकरण तथा 02 डिफाल्टर पाये गये। शीघ्र निस्तारण के निर्देश तथा सूचना को तत्काल अपडेट करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिये।


पशु विभाग की समीक्षा करने के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि 97.2 प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण कर ली गयी है। जिलाधिकारी ने शत्-प्रतिशत् जियो टैगिंग पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए 2018-19 में वेलनेस सेन्टर 30 का लक्ष्य था, जिसमें 29 पूर्ण कर लिये गये। 2019-20 में 44 के लक्ष्य के सापेक्ष 39 पूर्ण तथा 2020-21 में 71 का लक्ष्य जो कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मैन पावर बढाकर कार्यों में प्रगति लायी जाए। पंचायती राज की समीक्षा करने के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी केे द्वारा बताया गया कि 471 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों में से 358 निर्मित हो चुके हैं और शेष का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सामुदायिक शौचालयों का संचालन जो स्वयं सहायता समूह रूचि रखता हो उनके माध्यम से संचालन कार्य कराया जाए तथा 471 ग्राम पंचायतों का फाइनेन्सियल स्टेटमेन्ट की सूची उपलब्ध कराई जाए। खाद्य एवं आपूर्ति की समीक्षा के दौरान 08 दुकानें रिक्त पाई गईं। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शीघ्र दुकानों का आवंटन कार्य प्रारंभ कराया जाए।


आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्रगति कार्य कम पाए जाने पर जिलाधिकारी के द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्र्रामों का फाइनेन्सियल स्टेटमेन्ट चेक करें। यदि कोई समस्या हो तो शीघ्र अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की प्रगति रिपोर्ट सही नही है। उनका जवाब तलब किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एकेे बघेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल का निरीक्षण कर मुख्तार अंसारी से मिले डीआईजी, परिवार ने बताया था माफिया की जान को खतरा …

City News Uttar Pradesh

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत ने समझा ‘जनता’ का दर्द: बांदा को ‘एम्स’ दिलाने की उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh Desk

एसडीएम एंव सीओ नरैनी द्वारा वाहनों की चेकिंग से हड़कंप : लगभग छह लाख का किया जुर्माना

दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़