23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे
उत्तर प्रदेश

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रावण मास के आख़िरी सोमवार को जिले के शिवालयों में आस्था की बाढ़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का कारवां भगवान शिव के चरणों में समर्पण भाव से जुट गया। गांवों से लेकर शहर तक ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ की जयकारों से फिजा गूंज उठी।

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

प्राचीन वामदेवेश्वर मंदिर में अलसुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। घंटों इंतजार कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, अक्षत और गंगाजल से शिवलिंग का पूजन कर पुण्यलाभ कमाया। मंदिर समिति ने व्यवस्था के लिहाज़ से बेहतरीन इंतज़ाम किए थे, जिससे भीड़ नियंत्रित रही और भक्त निर्बाध दर्शन कर सके। कालिंजर के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तो की भीड़: हर हर महादेव की चौतरफा गूंज

बुंदेलखंड की धार्मिक आस्था के केंद्र इस ऐतिहासिक शिव मंदिर में श्रद्धालु सिर्फ बांदा जिले से ही नहीं, बल्कि चित्रकूट, महोबा और फतेहपुर से भी पहुंचे। पहाड़ी पर स्थित मंदिर में भक्तों ने चढ़ाई चढ़कर शिवशंकर के दर पर अपनी आस्था समर्पित की। शहर के संकटमोचन धाम स्थित शिव मंदिर में भी विशेष भीड़ देखने को मिली। यहां शिवभक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी के साथ शिवलिंग पर जलार्पण कर पूजा की। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

महाशिवरात्रि : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेशिवालय, वामदेव शिव मंदिर में उमड़ी भीड़

पूजन के लिए पहुंचे बुजुर्ग श्रद्धालु रामसनेही पांडेय ने कहा, “सावन सोमवार शिवजी का सबसे प्रिय दिन होता है, और आज आखिरी सोमवार है, इसलिए दर्शन-पूजन का विशेष महत्व है। महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए कहती दिखीं “भोलेनाथ सबकी सुनते हैं, हम तो बस श्रद्धा लेकर आते हैं।” श्रावण के अंतिम सोमवार पर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की तैयारी भी दिखी। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की तैनाती रही, वहीं मंदिर समिति ने जल की व्यवस्था, लाइन प्रबंधन और प्रसाद वितरण को सुव्यवस्थित किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Election 2022 : पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा, दस मार्च को मतगणना

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

रिश्ते का कत्ल: ससुर ने कुल्हाड़ी से काटकर बहु की कर दी हत्या, फिर अपनी दे दी जान

City News Uttar Pradesh

यूपी : देवर से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

डीएम अनुराग सावधान : विभागों में “होवे खेला”,सरकार के अरमानों में व्यवधान ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा नें डायरिया डायन के संहार हेतु उठाया प्रशासनिक त्रिशूल: किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़