26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा नें डायरिया डायन के संहार हेतु उठाया प्रशासनिक त्रिशूल: किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा नें डायरिया डायन के संहार हेतु उठाया प्रशासनिक त्रिशूल: किया निरीक्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में डायरिया डायन को मात देने के लिये डीएम दुर्गा शक्ति नें अपना प्रशासनिक त्रिशूल उठा लिया है। राजकीय अस्पतालों के निरीक्षण के साथ ही रेड एलर्ट किया है।

डीएम दुर्गा नें डायरिया डायन के संहार हेतु उठाया प्रशासनिक त्रिशूल: किया निरीक्षण
DM Durga raised administrative trident to kill diarrheal witch: inspected

इसी क्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित भर्ती मरीजों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनके उपचार के संबंध में वार्ता की। उपचार की जानकारी ली। डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि डायरिया से पीड़ित मरीज के अस्पताल आते ही तत्काल उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करें। किसी प्रकार की कोताही न हो।

डीएम दुर्गा नें डायरिया डायन के संहार हेतु उठाया प्रशासनिक त्रिशूल: किया निरीक्षण
DM Durga raised administrative trident to kill diarrheal witch: inspected

उन्होंने ट्रामा सेंटर, जिला अस्पताल में भर्ती मरीज मुस्कान, रेशमा तथा सुधा व अन्य मरीजों से वार्ता की। इलाज के संबंध में जानकारी की। सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

डीएम दुर्गा नें डायरिया डायन के संहार हेतु उठाया प्रशासनिक त्रिशूल: किया निरीक्षण
DM Durga raised administrative trident to kill diarrheal witch: inspected

ट्रामा सेंटर के मुख्य द्वार के बाहर टंकी से जल रिसाव को तत्काल ठीक करानें को कहा। इसके साथ हीअस्पताल में गंदगी न फैले इसके लिए जगह-जगह पर डस्टबिन रखवाये जाने हेतु भी निर्देशित किया।

डीएम दुर्गा नें डायरिया डायन के संहार हेतु उठाया प्रशासनिक त्रिशूल: किया निरीक्षण
DM Durga raised administrative trident to kill diarrheal witch: inspected

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से प्रतिदिन आने वाले डायरिया रोग से संबंधित मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। जीवन रक्षक दवाएं तथा व्यवस्थाएं के निर्देश दिए l निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, सीएमएस डॉ एसएन मिश्रा, डॉ विनीत सचान सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त बालकृष्ण का अधिकारियों को अल्टीमेटम: निर्माण कार्यों में गति लाएं या कार्रवाई झेलें

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम की आठवीं : मेहंदी ताजियों के मिलाप में अकीदतमंदों का उमड़ा हुजूम

City News Uttar Pradesh

दुबई में फांसी की कगार पर खड़ी बांदा की शहजादी: पिता से फोन में की आखिरी बार बात

City News Uttar Pradesh

युवक ने फंदा लगाकर दी जान: चार माह पहले की थी कोर्ट मैरिज

Banda- डंफर की टक्कर से युवती की मौत, बहनोई घायल।

City News Uttar Pradesh

बारिश बनी काल: दो मासूमों की मलबे में दबकर मौत, पुलिस-एंबुलेंस ने ‘मोड़ा मुंह’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़