City News Uttar Pradesh
महोबा : मूंगफली से भरी पिकअप हाईवे पर पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन हुए घायल
उत्तर प्रदेश

महोबा : मूंगफली से भरी पिकअप हाईवे पर पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन हुए घायल

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगिरा पुलिया के पास अगला टायर फटने से मूंगफली लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप के ऊपर बैठे किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पिकअप पलटने से हजारों की मूंगफली सड़क पर बिखरकर बर्बाद हो गई।

महोबा : मूंगफली से भरी पिकअप हाईवे पर पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन हुए घायल
Mahoba: Pickup loaded with peanuts overturned on the highway, farmer killed, three injured including driver

थाना महोबकंठ के कोटरा गांव निवासी किसान प्रेमचंद्र उर्फ पप्पू अहिरवार (40) पिकअप में मूंगफली लादकर बेचने के लिए गांव के ही गोटीराम व संतराम के साथ गल्ला मंडी कुलपहाड़ आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सुगिरा गांव के पास पिकअप का अगला टायर फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। घटना के समय प्रेमचंद्र पिकअप के ऊपर बैठा था। सिर पर गंभीर चोटें आने के चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।


राहगीरों ने पिकअप में फंसे चालक सुधीश, गोटीराम व संतराम को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। तीन घंटे तक सड़क पर मूंगफली और बोरे बिखरे रहने से आवागमन प्रभावित रहा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन की इच्छा : पर्यटन में बांदा जिला बन जाये अति अच्छा

City News Uttar Pradesh

दहेज प्रताड़ना : मांग पूरी न होने पर तीन माह बाद ही पत्नी को घर से निकाला, पति-सास नामजद

City News Uttar Pradesh

बांदा में दरिंदगी की इंतहा : कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज …

बस टिकटिंग पर निगम सख्त: परिचालकों की ‘मनमानी’ पर लगाम

City News Uttar Pradesh

करोड़ों का ‘ऑक्सीजन प्लांट’ हुआ बेदम: मरीजों की ‘जिंदगी’ भगवान भरोसे, कब जागेगा विभाग !

City News Uttar Pradesh Desk

पत्नी से हुआ झगड़ा फिर तो सोते समय कर दी हत्या, फिर प्रधान के पास जाकर फूट-फूट रोया और कहा- गलती हो गई

ब्रेकिंग न्यूज़