26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा पालिका के भाजपा टिकटार्थी : धनबली महिलायें दिखा रही दम -खम !
उत्तर प्रदेशराजनीति

बांदा नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिये होगी आरक्षित ? गुलाबी सुगबुगाहट से बेचैनी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल मुख्यालय की नगर पालिका परिषद इस बार अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हो सकती हैं। सूत्रों के हवाले आ रही संभावनाओं भरी खबर किस हद तक सही साबित होगी, उस पर पूर्ण सत्यता की मोहर तो नहीं लगाई जा सकती पर इस स्थिति को लेकर भाजपा, सपा, बसपा एवं कांग्रेस में चर्चायें भी गुलाबी गर्माहट पकड़ने लगी है ! इन पार्टियों में अध्यक्ष पद के दावेदारों में “कहीं खुशी कहीं गम” का सा आलम है। स्थानीय स्तर पर सबसे ज्यादा हाई लेवल पर बेचैनी भाजपा में औऱ दूसरे नंबर पर सपा में धड़कन तेज है।

बांदा नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिये होगी आरक्षित ? गुलाबी सुगबुगाहट से बेचैनी !
Banda Municipality will be reserved for Scheduled Castes? Discomfort with pink smell!

दरअसल भाजपा में बांदा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये टिकट हेतु सामान्य वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थीयों की संख्या पंद्रह की दहाई के आस- पास है। जो टिकट की भारी उम्मीदें लगाये है लेकिन सूत्रों भरी खबर से यह किन्तु -परंतु की हिचकी लेने लगे है। भाजपा में अनुसूचित जाति के सर्वमान्य चेहरे का अभाव सा है। ऐसी स्थिति में अन्य दल से के एक बड़े नेता के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट भी “रेंग” रही है।

बांदा नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिये होगी आरक्षित ? गुलाबी सुगबुगाहट से बेचैनी !
Banda Municipality will be reserved for Scheduled Castes? Discomfort with pink smell!

एक अन्य चर्चा यह भी है की सपा अपने गठबंधन साथी रारोद को भी बांदा नगर पालिका समझौते में दें सकती है। अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित होने पर सपा -रालोद गठबंधन में इनके पास स्थानीय स्तर पर कन्डीडेट के रूप में इनके पास एक “ट्रंप कार्ड” है। जो अन्य पार्टी प्रत्याशियों को “धूल चटाने” में सक्षम बताया जा रहा है। फिलहाल बांदा नगर पालिका शनैः -शनैः अनुसूचित जाति के लिये आरक्षण की “सुगबुगाहट से सुलग” रही है ! दिसंबर के फस्ट वीक तक स्थिति स्पष्ट होने की फिलहाल “अटकलें” हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राकेश टिकैत बोले: देश में जालसाज सरकार कर रही है राज, गांव के लोग हो रहे बर्बाद

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

नीतीश कुमार का सियासी सफर : बार-बार बदला गठबंधन, 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

City News Uttar Pradesh

प्रेमी बना हत्यारा : गर्भवती प्रेमिका को बहाने से बुलाकर उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास का छक्का’ : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की ‘मंजूरी’

City News Uttar Pradesh

Banda- अवैध जल संयोजन में प्रधान सहित नौ लोग फंसे कानूनी दायरे में

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़