City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, हादसे में पत्नी और बेटा गंभीर घायल, पुलिस ने दो को पकड़ा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर से इलाज कराकर बाइक से गांव जा रहे किसान की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि बेटा व उसकी मां घायल हुई। गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरी बिरहंड निवासी युवक सुशील अपनी 55 वर्षीय मां गुलाबकली व 57 वर्षीय पिता हिम्मत का शहर से उपचार कराकर शाम को बाइक से गांव जा रहा था। उसरा पुरवा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर लग गई। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई। मां-बेटे घायल हुए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने चालक की धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपित चालक व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।


बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरी बिरहंड निवासी 24 वर्षीय सुशील बुधवार को अपनी 55 वर्षीय मां गुलाबकली व 57 वर्षीय पिता हिम्मत को लेकर शहर के अस्पताल उपचार कराने आया था। शाम को जब वह तीनो बाइक से वापस घर जाने लगे तो रास्ते में बिसंडा के आगे उसरा पुरवा के पास तेज रफ्तार से सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लग गई। जोरदार टक्कर से तीनों बाइक से उछल कर दूर गिरे। जिसमें पिता हिम्मत की मौके में मौत हो गई। उसका बेटा सुशील व मां गुलाबकली गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों ने यूपी 112 को फोन कर उन्हें पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया ।

जहां से चिकित्सकों ने सुशील व उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवाया है। घटना को लेकर मौके पर भीड़ लगी रही है। पुलिस ने जाकर लोगों को रास्ते से हटाया। थाना निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने घटना की लिखा-पढ़ी की। स्वजन ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। पिता के पास डेढ़ बीघा जमीन थी। जिसमें वह कृषि कार्य करने के अलावा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। हादसे को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा -चित्रकूट के आयुर्वेद चिकित्सालय बदहाल: नहीं हैं डाक्टर एवं दवा, कैसे हो इलाज

City News Uttar Pradesh

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप : अक्षय करने के लिये हो रही ‘कसरत’

होली पर शराब कारोबारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: तीन दिनों में 10 करोड़ की बिक्री !

वक्फ बोर्ड की 827 संपत्तियों पर सरकारी भूमि का दावा: प्रशासन की रिपोर्ट ने खोली पोल

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बांदा में बाढ़ के हालातों का लिया जायजा: राहत के दिये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़