City News Uttar Pradesh
गणपति बप्पा के 'जयकारों से गूंजा' शास्त्रीनगर: भक्ति के 'बुंदेली संस्कृति' की झलक
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

गणपति बप्पा के ‘जयकारों से गूंजा’ शास्त्रीनगर: भक्ति के ‘बुंदेली संस्कृति’ की झलक

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नूतन बाल समाज के तत्वावधान में शास्त्रीनगर अलीगंज में आयोजित गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ “वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना” और “गणपति के जयकारों” के बीच “उत्साह एवं श्रद्धा” के साथ हुआ। गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ पूरा परिसर “भक्तिमय वातावरण में डूब” गया।गणपति बप्पा के 'जयकारों से गूंजा' शास्त्रीनगर: भक्ति के 'बुंदेली संस्कृति' की झलकगणेश प्रतिमा स्थापना के बाद दत्तूपंत गुर्जर, अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’, निखिल सक्सेना, राजेश शुक्ला और अभय पाण्डेय ने भगवान गणेश के साथ महान विचारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं संस्थापक गोपीनाथ शास्त्री की प्रतिमाओं की आरती उतारी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा” के जयकारों से “वातावरण को गुंजायमान” कर दिया।गणपति बप्पा के 'जयकारों से गूंजा' शास्त्रीनगर: भक्ति के 'बुंदेली संस्कृति' की झलकइस अवसर पर अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति संकल्प को मजबूत करने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि “भगवान गणेश का जीवन दर्शन प्रकृति संरक्षण, संतुलन और सद्भाव” का संदेश देता है।गणपति बप्पा के 'जयकारों से गूंजा' शास्त्रीनगर: भक्ति के 'बुंदेली संस्कृति' की झलकउन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान रमेश पाल एंड पार्टी, बड़ोखर के कलाकारों ने “बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति” का “जीवंत प्रदर्शन” करते हुए शानदार “दीवारी नृत्य” प्रस्तुत किया। “पारंपरिक अंदाज” में युवा कलाकारों की “ऊर्जा और कला” ने दर्शकों को “मंत्रमुग्ध” कर दिया।गणपति बप्पा के 'जयकारों से गूंजा' शास्त्रीनगर: भक्ति के 'बुंदेली संस्कृति' की झलकदीवारी नृत्य की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम स्थल “तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज” उठा। दर्शकों ने कलाकारों के शानदार प्रदर्शन की “जमकर सराहना” की। धार्मिक आस्था के साथ “बुंदेलखंड की लोक संस्कृति” का यह संगम गणेश महोत्सव के शुभारंभ को और खास बना गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस को मिली ‘नई धार’: राजेश दीक्षित ने ‘सियासी फौज’ की तैयार, नई टीम हुई घोषित।

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

City News Uttar Pradesh

यूपी : चित्रकूट के रानीपुर को मिला भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी

City News Uttar Pradesh

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh

देवेंद्र हत्या कांड का नहीं हुआ पर्दाफाश : दस दिन बाद भी अंधकार में पुलिस

बांदा में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ प्लान तैयार: नई रणनीति से देंगे ‘कड़ी’ चुनौती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़