City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में युवाओं बढ़ा 'बुलडोजर बाबा' का क्रेज, युवा हाथों में बनवा रहे बुलडोजर का टैटू
उत्तर प्रदेश

Bulldozer Baba : उत्तर प्रदेश में युवाओं बढ़ा ‘बुलडोजर बाबा’ का क्रेज, युवा हाथों में बनवा रहे बुलडोजर का टैटू

 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनावी रैली तथा रोड शो में बुलडोजर का दोहरा लाभ बताया काफी कारगर रहा। भाजपा को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा के नाम से भी विख्यात हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में युवाओं बढ़ा 'बुलडोजर बाबा' का क्रेज, युवा हाथों में बनवा रहे बुलडोजर का टैटू
The craze of ‘Bulldozer Baba’ increased in the youth of Uttar Pradesh, tattoos of bulldozers being made in young hands

– बढ़ी ‘बुलडोजर बाबा’ की दीवानगी, हाथों पर टैटू बनवा रहे लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है और वह लोग बुलडोजर का वाला टैटू बनवा रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणमी में तो इन दिनों ‘बुलडोजर’ वाले टैटू की धूम मची है। सीएम योगी आदित्यनाथ अब तो बुलडोजर बाबा के नाम हिट हैं। वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके समर्थकों ने ‘बुलडोजर बाबा का नाम दे दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद वाराणसी में ‘बुलडोजर’ वाले टैटू की धूम मची है। वाराणसी में भाजपा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में जीत बाद यहां के लोगों में बुलडोजर बाबा का क्रेज काफी बढ़ गया है। यहां पर लोग अब अपने हाथ में ‘बुलडोजर का टैटू बनवा रहे हैं। उसके नीचे बुलडोजर बाबा भी लिखवाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में युवाओं बढ़ा 'बुलडोजर बाबा' का क्रेज, युवा हाथों में बनवा रहे बुलडोजर का टैटू
The craze of ‘Bulldozer Baba’ increased in the youth of Uttar Pradesh, tattoos of bulldozers being made in young hands

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दोबारा सत्ता में आने से भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई व्यक्तिगत हमले किए। सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए अखिलेश यादव ने अनेकों बार उन पर कई तीखी टिप्पणियां की। अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को सुधारने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर वाली नीति पर भी आपत्ति जताते हुए उसे चुनावी मुद्दा बना कर भुनाने की बहुत कोशिश की लेकिन जनता को कुछ और ही मंजूर था। सपा प्रमुख के अखिलेश यादव के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हर वार और तंज का जवाब जनता ने बखूबी दिया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालश्रम एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए बच्चों को किया गया जागरूक

City News Uttar Pradesh

Banda : अपना दल एस पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती और चुनाव पर हुई चर्चा…

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की प्रशानिक “लक्ष्मण रेखा” : “न बाबा न” का बन गया माहौल !

City News Uttar Pradesh

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘केन-यमुना’ के बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: प्रशासन को 24 घंटे ‘निगरानी’ के निर्देश

City News Uttar Pradesh Desk

नशे का कारोबार: पुलिस ने 16 लाख के अवैध गांजे के साथ 3 अभियुक्त किये गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़