City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

युवजन सभा के प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत, पार्टी हित में काम करने का किया आवाहन …

 

बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश सचिव युवजन सभा देवव्रत सिंह का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रदेश सचिव ने कहा कि वह पार्टी हित में काम करते हुए मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।


युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी की संस्तुति पर देवव्रत को प्रदेश सचिव युवजन मनोनीत किया गया। उनके कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव समेत तमाम पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।

प्रदेश सचिव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन करते हुए वह पार्टी हित में काम करेंगे। इस दौरान पार्टी में राकेश कुमार, रामबरन, घनश्याम, अमित, विनोद, राकेश, अरविंद कुमार आदि लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान चेयरमैन नगर पालिका मोहन साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, सपा नेता विद्यासागर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, नरैनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर, प्रदेश सचिव छात्र सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, नगर अध्यक्ष महिला सभा नीलम गुप्ता, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अमोल यादव, कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, जिलाध्यक्ष छात्रसभा निर्भय सिंह मोंटी, जिलाध्यक्ष युवजन सभा आमिर खान मन्नी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड महासचिव मुलायम यादव, अरुण यादव (तेरा वाले), रवी गुप्ता काली, शोभाराम यादव, राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, मुशीर अहमद, बबलू श्रीवास, शिवसागर यादव, हरिश्चंद्र सोनकर, सत्यनारायण सोनकर, नंदू यादव सहित सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें अखिलेश यादव पर किया पलटवार: बोले चुनाव हुये निष्पक्ष

बांदा का काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानपरिषद चुनाव: BJP ने जारी की लिस्ट, पूर्व आईपीएस एके शर्मा को भी मिला टिकट…

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता ने विकास की रखी रूप रेखा: डीएम ने सराहा, कार्यो को प्रभावी बनाने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत : 29 मामलों का निस्तारण,13 लाख 80 हजार जमा …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़