30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !
उत्तर प्रदेश

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

नव वर्ष 2025 की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं। यह सालआपके जीवन में नये अवसर, अनंत खुशियां और असीम सफलता लेकर आये ||  रजा मोहम्मद ( अध्यक्ष ) नगर पालिका मौदहा। ( विज्ञापन )

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेती किसानी के दंगल में खाद के दांव पेंच में मूत्र यूरिया खाद को चित्त कर रहा है। जी हाँ, चौंकिए नहीं बल्कि इस विधा को अपनायें। रासायनिक खाद की झंझट से मुक्ती पाये। यूरिया की जगह गोमूत्र का स्प्रे गेहूं की फसल को संजीवनी दे रहा है। इस विधा का प्रयोग कर रहे किसानों ने बताया कि इससे फसल को भरपूर नाइट्रोजन और अच्छी पैदावार होती है। उन्होंने किसानों को गोमूत्र और जैविक खाद का इस्तेमाल कर जीरो बजट पर खेती करने का सुझाव दिया।

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

अतर्रा के प्रगतिशील जैविक किसान विज्ञान शुक्ला के यहां कृषि फार्म में करीब 100 बीघे में गेहूं की खेती होती है। वह कठिया गेहूं की भी बेहतर खेती करते हैं। उनकी फसलें पूरी तरह जैविक होती हैं। वह रसायनिक खादों का प्रयोग नहीं करते। अपने कृषि फार्म में खुद वर्मी कंपोस्ट, जैविक कीटनाशक दवाएं तैयार करते हैं। उनके यहां बुंदेलखंड से किसान जैविक खेती की तकनीक सीखने आते हैं।

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

जैविक खेती के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार जगजीवन राम व बुंदेलखंड स्तर के पुरस्कार भी मिल चुके हैं। विज्ञान शुक्ला कहते हैं कि यूरिया खाद की बजाए वह गेहूं की टाप ड्रेसिग में गोमूत्र का स्प्रे करते हैं। इससे अच्छी पैदावार होती है। करीब 100 बीघे में गेहूं की फसल तैयार की है। अपने जैविक कृषि फार्म खेरवा में लहलहाती फसलों को देखा तो बेहद खुश हुए। कहा कि हल्की बारिश से सभी फसलों को अच्छा फायदा हुआ है। गेहूं के अलावा चना, मटर, सरसों, मसूर सभी फसलों को बारिश ने संजीवनी दे दी है। इस वर्ष अच्छी पैदावार होने के आसार हैं। इस समय किसानों को फसल पर गोमूत्र का स्प्रे करना चाहिए, जिससे नाइट्रोजन की पूर्ति होगी और अच्छी फसल होगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्तों का खौफनाक कत्ल: पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में ‘उजड़ा’ परिवार

Banda : उर्स पर तकरीर, मानकवत की सजी महफिल।

Banda : डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ…

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का मशहूर वीर रस दीवारी नृत्य : पूरे देश में है इसकी विशिष्ट पहचान

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे मरीज का शव कूड़े में मिला: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच टीम गठित

City News Uttar Pradesh

बारूद विस्फोट से दर्दनाक हादसा: तीन बच्चे झुलसे,लड़ रहे जिंदगी की जंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़