City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे मरीज का शव कूड़े में मिला: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच टीम गठित
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे मरीज का शव कूड़े में मिला: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच टीम गठित

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मरीज का शव कूड़े में पड़ा मिला, जिससे हड़कंप मच गया है। यह मामला मेडिसिन विभाग के वार्ड ब्लॉक के पीछे नाली के ऊपर कूड़े में शव मिलने से सामने आया। जानकारी के अनुसार, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आऊ गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार त्रिपाठी (राजा) लिवर की बीमारी से ग्रसित थे।  परिजनों ने उन्हें 23 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मरीज की देखरेख उसकी मां चंद्रप्रभा कर रही थी, जो रात 12 बजे तक बेटे के पास बिस्तर पर लेटी थीं, लेकिन सुबह उन्हें बेटा मृत अवस्था में पड़ा मिला।

मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे मरीज का शव कूड़े में मिला: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच टीम गठित

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की सीने की हड्डी टूटने से मौत होने का उल्लेख किया गया है। प्रथम दृष्टया खिड़की से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं, शहर कोतवाल पंकज सिंह, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की।

मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे मरीज का शव कूड़े में मिला: प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच टीम गठित

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एस के कौशल ने बताया कि राजकुमार शराब के अत्यधिक सेवन से लिवर की बीमारी से पीड़ित था और वह अक्सर उत्तेजित हो जाता था। मामले की जांच पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

समय से सूचना उपलब्ध करायें जन सूचनाधिकारी : राज्य सूचना आयुक्त …

City News Uttar Pradesh

यूपी दिनदहाड़े वारदात : डॉक्टर को परिवार सहित बंधक बनाकर 11 लाख की लूट …

Banda : आयुक्त की सुनहरी पहल, गावों के मिनी सचिवालय होगें गुलजार …

हमीरपुर अवैध खनन घोटाला: रोक के बाद भी होता रहा पट्टों का आवंटन, पूर्व सीएम अखिलेश से अब सीबीआई करेगी पूछताछ ?

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी को सुपीरियर सुविधा बंद से जेल में अफरा -तफरी: डीएम का निरीक्षण शीघ्र !

City News Uttar Pradesh

कानून की शिक्षा में एक समान परीक्षा हो : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का कानून मंत्री को पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़