30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
ऐतिहासिक 'प्रेम किला’ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंध: डीएम की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक ‘प्रेम किला’ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंध: डीएम की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की ऐतिहासिक विरासत ‘आई लव यू प्रेम किला’ की स्थिति और विकास को लेकर जिला मजिस्ट्रेट जे रीभा ने शनिवार को विशेष निरीक्षण किया। इस अवसर पर किले के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता विहीन काम और अनियमितताओं को देख जिला अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई।

ऐतिहासिक 'प्रेम किला’ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंध: डीएम की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

इस किले को करोड़ों रुपए की लागत से पर्यटन का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनाया जा रहा है। लेकिन निर्माण में हो रही लापरवाही से योजना को गंभीर संकट है। डीएम जे रीभा ने कहा कि भूरागढ़ किला हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है, जिसे संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों से विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।

ऐतिहासिक 'प्रेम किला’ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंध: डीएम की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव से विस्तार से जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। डीएम ने कहा, ऐसे कोई भी निर्माण कार्य जो गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतरता, उसे तत्काल रोका जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।”

ऐतिहासिक 'प्रेम किला’ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंध: डीएम की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘आई लव यू प्रेम किला’ को केवल एक पर्यटक स्थल के रूप में नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आने वाले सभी वर्गों के लोग इतिहास से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि किले के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार हैं। डीएम नें कहा किले का सौंदर्यीकरण ऐसा हो कि यह पर्यटकों के लिए एक यादगार स्थल बने।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आश्चर्य भरा जादू : “ढूँढो रे साजना तालाब बन गये ताजमहल”

कारागार मंत्री नें कहा यूपी में अपराध बढ़े ? सर्वाधिक युवा अपराधी जेलों में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रोफेसर की मौत : हुआ पोस्ट मार्टम

सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया “सइयां को पान” …

City News Uttar Pradesh

नये एसपी अंकुर अग्रवाल की बैटिंग शुरू : 20 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : यूपी के डान मुख्तार की खैरियत जानने वालों से जेल प्रशासन परेशान ! …

ब्रेकिंग न्यूज़