24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा जिला संयोजक संजय हटेंगे ? नये जिलाध्यक्ष का नाम हो चुका है तय ?
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिला संयोजक संजय हटेंगे ? नये जिलाध्यक्ष का नाम हो चुका है तय ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के “जिला संयोजक संजय सिंह बैक टू पैवेलियन होंगे” ? जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में “संगठन में इनकी उल्टी गिनती” शुरू हो गई है ? यह आंकलन भरी टिप्पणी हमारा कोई निजी विचार नहीं हैं बल्कि हम “कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय कार्यालय के महत्वपूर्ण पदाधिकारी के हवाले मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर यह अनुमानित खुलासा” कर रहे हैं ! भाजपा का नया “जिलाध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला” होगा ?

भाजपा जिला संयोजक संजय हटेंगे ? नये जिलाध्यक्ष का नाम हो चुका है तय ?
Will BJP district convenor Sanjay leave? Has the name of the new district president been decided?

सूत्रों के अनुसार इस नाम पर “मुहर” भी लग चुकी हैं ! अगर सब कुछ ठीक -ठाक रहा तो अधिकतम दस दिनों के अंदर नये जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जायेंगी ! दरअसल आपको एक बार फिर बता दें की “पार्टी को चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुये तेज -तर्रार अध्यक्ष की खोज हैं जो पद के अनुकूल प्रतिभावान एवं व्यक्तित्वशाली के साथ ही जानदार, शानदारएवं मीडिया जनों में भी वर्चस्वमान” हो। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं की “ढीले -ढालें और अकर्मण्य अध्यक्ष को पार्टी अपनी नीति के मुताबिक लाश की तरह ढोने” के मूड में कतई नहीं हैं।

भाजपा जिला संयोजक संजय हटेंगे ? नये जिलाध्यक्ष का नाम हो चुका है तय ?
Will BJP district convenor Sanjay leave? Has the name of the new district president been decided?

इन हालातों के पार्टी के प्रदेश स्तर पर मंथन लिस्ट में जो नाम चर्चा के क्रम में आये उनमें पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, बाल मुकंद शुक्ला वर्तमान उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, कल्लू राजपूत, माताबदल प्रजापति, अखिलेश दीक्षित, किशन बाबू गुफ़्ता, राजेश दिवेदी, प्रभा गुप्ता आदि अनेक नाम के अलावा क्षत्रिय बिरादरी से एक नाम अति महत्व पूर्ण भी है जिसे हमारे सूत्रों नें गोपनीय रखने की सलाह दी है। लेकिन यह “संकेत दिया है की बांदा संगठन की बागडोर होनहार हाथों” में सौंपी जा रही है। कुल मिलाकर जिलाध्यक्ष की “ताजपोशी में आया राम -गया राम होना” तय है ? फिर भी घोषणा होते होते “ऊंट किस करवट बैठ जाये कुछ कहा नहीं जा सकता”, क्योंकि राजनीतिक पिच पर भी अनिश्चिता की बैटिंग होती है “अंतिम क्षणों में परिणाम अप्रत्याशित” हो जाते हैं !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए भेजे जा रहे 32 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने बिजली अफसरों की लगाई ‘कड़ी’ क्लास: पूछा कहाँ गया करोड़ों का करंट ?

City News Uttar Pradesh

गैस रिफलिंग करते समय सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप, वैन और टेंपो जलकर हुए कबाड़

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का ‘सियासी’ विस्फोट: गठबंधन विधायक को बताया ‘नकारा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़