28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्रि पर कांग्रेस का अनोखा आयोजन: प्रसाद वितरण में दिखी 'गंगा-जमुनी' तहज़ीब
उत्तर प्रदेश

नवरात्रि पर कांग्रेस का अनोखा आयोजन: प्रसाद वितरण में दिखी ‘गंगा-जमुनी’ तहज़ीब

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नवरात्रि के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी ने जिले में एक अनूठी मिसाल पेश की। जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने माता महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में सैकड़ों भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें न केवल हिंदू श्रद्धालु बल्कि मुस्लिम भाइयों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहज़ीब का सुंदर स्वरूप देखने को मिला। प्रसाद वितरण कार्यक्रम ने नवरात्रि के आध्यात्मिक रंग को और गहरा बना दिया।

नवरात्रि पर कांग्रेस का अनोखा आयोजन: प्रसाद वितरण में दिखी 'गंगा-जमुनी' तहज़ीब

मुस्लिम भाइयों की सक्रिय सहभागिता ने सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का जो संदेश दिया, उसने जिले की फिज़ा में एक नई ताज़गी भर दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि धर्म और आस्था लोगों को जोड़ने का काम करती है, तोड़ने का नहीं। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में एक साथ हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग प्रसाद ग्रहण करते दिखे। इस दृश्य ने साबित कर दिया कि गंगा-जमुनी तहज़ीब आज भी बुंदेलखंड की पहचान है। कांग्रेस नेताओं ने इसे देश की एकता और भाईचारे की असली ताक़त बताया।

नवरात्रि पर कांग्रेस का अनोखा आयोजन: प्रसाद वितरण में दिखी 'गंगा-जमुनी' तहज़ीब

इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला प्रवक्ता मुमताज अली का रहा। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकठा प्रसाद त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट,सफ़दर अली, शोयब रिज़वी, सभासद इरफान खान, असरफ उल्ला, जिला सचिव नजमी खान, जुनैद, ईशु खान, शमीम और साद खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बकब नजीर, डीडी पंचायत ने शुल्क देकर लगवाया कोरोना टीका …

प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन: जनता को मिली सौगात

मंत्री स्वतंत्र देव एवं रामकेश का ‘मां मंदाकिनी’ को नमन: खुद नदी में उतर किया ‘स्वच्छता का महायज्ञ’

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य व्यवस्था की ‘शर्मनाक हकीकत’ : डॉक्टर और दलालों द्वारा मरीजों का आर्थिक शोषण

City News Uttar Pradesh

अंकित नें मंत्री नंदी के स्वागत में बहाई पारिवारिक रसधार: गुलाब वर्षा और चांदी के मुकुट से अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का भारी चुनावी प्रचार: यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक 13 दिन में 37 जनसभाएं और 2 रोड शो किए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़